फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shirdi Institute will provide 5 crore help for kerala flood victims

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए हर तरफ से बढ़े मदद के हाथ, शिर्डी संस्थान देगा पांच करोड़

Wed, 29 Aug 2018 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 29 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Shirdi Institute will provide 5 crore help for kerala flood victims

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों के बाद अब महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध मंदिरों ने भी अपना खजाना केरल के लिए खोल दिया है। शिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट ने पांच करोड़ रुपये मदद देने की पेशकश की है। केरल में आई भयावह बाढ़ से पीड़ितों के लिए देशभर से मदद मिल रही है, इनमें महाराष्ट्र सबसे आगे दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी व उद्योगपति डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि मदद कार्य में श्री साईंबाबा संस्थान हमेशा आगे रहता है। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संस्थान ने पांच करोड़ रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है। सिंह ने बताया कि जल्द ही यह रकम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, कपड़ा बाजार की सबसे बड़ी संस्था भारत मर्चेंट्स चेम्बर ने हमेशा की तरह अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए केरल में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद करने का बीड़ा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेम्बर के उपाध्यक्ष विजय लोहिया ट्रस्टी राजीव सिंगल ने बताया कि केरल बाढ़ राहत के लिए पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें व्यापारियों ने तुरंत 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। 


इसी तरह भारत एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित कॉलेज के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। सीईओ शीला नायर ने बताया कि संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed