फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinzo Abe to host Narendra Modi in private holiday home during his two day visit to Japan

शिंजो आबे संग विला में डिनर करेंगे नरेंद्र मोदी, न्योता मिलने वाले बने पहले विदेशी नेता

Fri, 26 Oct 2018 03:21 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Shinzo Abe to host Narendra Modi in private holiday home during his two day visit to Japan
नरेंद्र मोदी-शिंजो आबे - फोटो : ANI

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यामानशी स्थित विला में डिनर का न्योता दिया है। यह किसी अतंरराष्ट्रीय नेता को मिला अपने तरह का पहला न्योता है। दरअसल पीएम मोदी भारत-जापान समिट में हिस्सा लेने के लिए दो दिन के दौरे पर जापान जा रहे हैं। वह 28-29 अक्तूबर को जापान जाएंगे। मोदी ने आबे के पिछले साल भारत दौरे के दौरान अहमदाबाद में उनका जोरदार स्वागत किया था और वह उन्हें महात्मा गांधी के साबरमति आश्रम लेकर गए थे।

विज्ञापन


इसी वजह से आबे एक खास विला में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार आबे ने मोदी के स्वागत में जो डिनर आयोजित किया है उसमें जापान के कुछ सांसद और नेता भी मौजूद रहेंगे। यामानशी को माउंट फुजी ज्वालामुखी की वजह से जाना जाता है। यह स्थान जापान की राजधीना टोक्यों से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। माउंट फुजी के पास ही एक होटल में पीएम मोदी के लिए लंच रखा गया है। समिट के पहले दिन यानी 28 अक्तूबर को पीएम यामानशी में रहेंगे। 
विज्ञापन


यामानशी में ही शिंजो आबे और पीएम मोदी बातचीत करेंगे। यहां से मोदी फानुक रोबोटिक्स केंद्र जाएंगे। इसके बाद शाम को यहां एक प्राइवेट विला में उनके लिए डिनर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच द्वीपक्षीय वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो सकती है। चीन के मद्देनजर दोनों नेता रक्षा समझौते पर बातचीत  कर सकते हैं। जापान में भारत के राजदूत केंजी हिरामात्सू ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई परियोजनाओं पर बातचीत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13वें भारत-जापान समिट में सैन्य रसद समझौता होने की उम्मीद है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा संबंधी परिस्थिति पर भी बातचीत होगी। मोदी के दौरे के बारे में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा, 'एक्वीजिशन एंड क्रॉस सर्विसिंग एग्रीमेंट (एसीएसए) पर समिट के दौरान औपचारिक बातचीत होगी।' हालांकि उन्होंने कहा कि एसीएसए पर हस्ताक्षर को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। भारत और जापान नियमित तौर पर सैन्य अभ्यास करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed