फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinde govt was formed for serving Gujarat instead of Maharashtra Jayant Patil

Maharashta: जयंत पाटिल ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'गुजरात की सेवा' के लिए बनाई गई नई सरकार

Thu, 03 Nov 2022 03:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 03:44 PM IST
सार

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि वेदांता-फॉक्सकॉन के बाद टाटा कंसोर्टियम और एय़रबस की सैन्य विमान परियोजना भी गुजरात चली गई। राकांपा नेता ने दावा किया कि राज्य में ई सरकार लाने की साजिश रची गई, ताकि नई सरकार (शिंदे सरकार) गुजरात की सेवा कर सके। 

विज्ञापन
Shinde govt was formed for serving Gujarat instead of Maharashtra Jayant Patil
जयंत पाटिल - फोटो : twitter.com/Jayant_R_Patil

विस्तार

बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं के राज्य से बाहर जाने पर राकांपा नेता जयंत पाटिल ने गुरुवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर 'गुजरात की सेवा' करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


दरअसल, यहां पुलिस भर्ती को फिर से शुरू करने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, टाटा जैसे समहू द्वारा अपनी परियोजना के लिए दूसरे राज्य को चुनना सरकार के लिए शर्मिंदगी की बात है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, परियोजनाओं को गुजरात में ट्रांसफर किया जा रहा है और मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं। अगर वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना राज्य में आती, तो इससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तीन से चार लाख रोजगार पैदा होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि वेदांता-फॉक्सकॉन के बाद टाटा कंसोर्टियम और एय़रबस की सैन्य विमान परियोजना भी गुजरात चली गई। राकांपा नेता ने दावा किया कि राज्य में ई सरकार लाने की साजिश रची गई, ताकि नई सरकार (शिंदे सरकार) गुजरात की सेवा कर सके। 

इसी साल जून में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सरकार (एमवीए) गिरने के बाद शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई थी। पाटिल ने राज्य सरकार पर एमवीए सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन में बाधा डालने का भी आरोप लगाया। 


उन्होंने कहा कि हमने पुलिस भर्ती का फैसला लिया था और मौजूदा सरकार को केवल इसे लागू करने की जरूरत है, लेकिन वे बाधाएं पैदा कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के पहले पन्ने पर सरकार का एक विज्ञापन आने पर पाटिल ने कहा, कोई भी अखबार किसी भी विज्ञापन को मना नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed