फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheila Dikshit says Priyanka Gandhi will be 'force multiplier' for Congress in Uttar Pradesh

यूपी में राहुल के जबर्दस्त प्रचार को ताकत देंगी प्रियंका गांधी

Mon, 24 Oct 2016 04:20 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit says Priyanka Gandhi will be 'force multiplier' for Congress in Uttar Pradesh
प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा है कि राज्य में उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जबर्दस्त प्रचार अभियान को प्रियंका गांधी ताकत देंगी और जनता सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के राजनीतिक इस्तेमाल की भाजपा की किसी भी कोशिश को खारिज कर देगी। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि वह विवादित एक समान नागरिक संहिता के मसले को उठाकर राज्य में धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है। 

विज्ञापन


78 वर्षीय दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी किसान यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। अगर प्रियंका सक्रिय भागीदारी का फैसला करती हैं तो यह पार्टी के लिए शानदार होगा। चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी की योजना क्षेत्रवार घोषण पत्र लाने की है, क्योंकि अलग-अलग क्षेत्र की समस्या अलग-अलग है। राज्य में किसी भी पार्टी के स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं करने का दावा करते हुए दीक्षित ने कहा कि अगली सरकार के गठन में पार्टी की अहम भूमिका होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी चुनाव बाद बसपा या सपा के साथ गठबंधन करने से परहेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए फैसला किया जाएगा। उन्होंने राज्य में भाजपा की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के मसले को उठाने की योजना की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में इससे पहले कभी भी सशस्त्र सेनाओं की वीरता का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed