फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shehla rashid father rashid shora ask how she came into kashmir politics funds coming from anti national

शेहला ने लगाया मां की पिटाई का आरोप, पिता ने पूछा- 2017 के बाद अचानक क्यों बदल गईं

Tue, 01 Dec 2020 11:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 01 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
shehla rashid father rashid shora ask how she came into kashmir politics funds coming from anti national
शेहला रशीद-अब्दुल राशिद शोरा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पिता पर मां को पीटने का आरोप लगाया है। वहीं पिता अब्दुल राशिद शोरा ने पलटवार करते हुए बेटी से जान का खतरा बताया है। उन्होंने शेहला के बैंक खातों की जांच कराने की मांग की और बेटी से पूछा है कि तुम 2017 से अचानक क्यों बदल गईं?

विज्ञापन


विज्ञापन


मेरे खिलाफ एपफआईआर क्यों नहीं हुई
शोरा ने आगे कहा, 'मुझे घरेलू हिंसा की शिकायत के बाद अदालत के आदेश से घर में रहने के अधिकार को बहाल कर दिया गया। अगर मैं एक हिंसक व्यक्ति हूं, तो निश्चित रूप से मेरे खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी? लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक चैनल के साथ बातचीत में शेहला के पिता ने कहा, 'शेहला से पूछा जाए अगर वो राष्ट्रीय राजनीति में थीं, तो उनका अचानक कश्मीर की राजनीति में आने का मतलब क्या है। शेहला के लिए कश्मीर की राजनीति में कुछ नहीं है। वह 2017 से अचानक बदल गई है। वह 370 के मसले पर उच्चतम न्यायालय चली गईं।'

बेरोजगार बताया है पर खाते की जांच करा लीजिए
राशिद शोरा ने शेहला के बैंक खातों की जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि शेहला ने मुझ पर जो मामला दर्ज किया है उसमें खुद को बेरोजगार बताया है, लेकिन आज के समय में आप उनके खातों को देख लीजिए। इनकी पार्टी के जो साथी हैं उनमें रशीद इंजीनियर शामिल हैं, जिनका इतिहास खराब रहा है। शेहला की पार्टी का एक व्यक्ति एनआईए की हिरासत में है।


पिता के आरोप पर शेहला की सफाई
पिता के इन आरोपों पर शेहला ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'आप में से कई लोगों ने मेरे पिता का एक वीडियो देखा होगा। जिसमें वो मुझ पर, मेरी बहन और मेरी मां के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कम और सीधे अलफाज में कहूं तो वो अपनी पत्नी को पीटने वाले और गाली देने वाले शख्स हैं। आखिरकार हमने उनके खिलाफ जाने का फैसला किया, उनका ये स्टंट उसी का परिणाम है।'

मां ने मेरी परवरिश की
शेहला ने सफाई देेते हुए आगे कहा, 'मुझ पर कोई मामला दर्ज नहीं है। पिता पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज है। पिता मां को पीटते थे। हमारी परवरिश पिता ने नहीं बल्कि मां ने की है। मेरे पिता लालची किस्म के इंसान हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed