फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena Bora murder case: CBI sought 14-day time from Special court to file reply on accused Indrani Mukerjea's application

कश्मीर में है शीना बोरा!: सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई ने मांगे 14 दिन, इंद्राणी ने किया था दावा- 'उनकी बेटी जिंदा है'

Fri, 04 Feb 2022 01:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Feb 2022 01:36 PM IST
सार

इंद्राणी मुखर्जी ने सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में आवेदन दाखिल किया था कि उन्हें जेल में एक महिला मिली थी, जिसने अपना परिचय पूर्व पुलिस अधिकारी के रूप में दिया था। उसका कहना था कि, कश्मीर में वह शीना बोरा से मिली थी। 

विज्ञापन
Sheena Bora murder case: CBI sought 14-day time from Special court to file reply on accused Indrani Mukerjea's application
शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

शीना बोरा हत्याकांड मामले में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी के दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई ने 14 दिन का समय मांगा है। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि उसे अपना जवाब दाखिल करने के लिए 14 का समय चाहिए। दरअसल, इंद्राणी मुखर्जी की ओर से विशेष कोर्ट में आठ पन्नों का आवेदन दाखिल किया गया था। इसमें दावा किया गया था कि उनकी बेटी जिंदा है और कश्मीर में है। 

विज्ञापन


इंद्राणी के दावे के बाद विशेष कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था कि मामले की जांच की जाए। दरअसल, इंद्राणी के वकील की ओर से पूछा गया था कि उनकी बेटी को खोजने के लिए सीबीआई ने अब तक क्या किया है?
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पूर्व मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी ने सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में आठ पन्नों का आवेदन दाखिल किया था। अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में सजा काट रहीं इंद्राणी ने दावा किया कि एक पूर्व महिला पुलिस अधिकारी आशा कोरके ने कश्मीर में शीना बोरा से मुलाकात की है। विशेष अदालत ने इंद्राणी मुखर्जी के आवेदन को स्वीकार कर लिया और सीबीआई को इस पर जवाब दाखिल करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में इंद्राणी से मिली थी आशा कोरके
अर्जी में इंद्राणी मुखर्जी ने यह जानना चाहा था कि क्या शीना बोरा के जीवित होने के उनके दावों का पता लगाने के लिए सीबीआई ने क्या कोई कदम उठाया है। इंद्राणी मुखर्जी ने आवेदन में बताया कि, नवंबर 2021 में बायकुला महिला जेल में उनसे एक महिला मिली थी, जिसने अपना परिचय पूर्व पुलिस निरीक्षक आशा कोरके के रूप में दिया था। कोरके को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अर्जी में कहा गया है कि कोरके ने कथित तौर पर मुखर्जी को बताया कि जून 2021 में वह श्रीनगर में थी, जहां उसकी मुलाकात शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला से हुई थी। जब कोरके ने महिला से संपर्क किया और पूछा कि क्या वह शीना बोरा है, तो महिला ने इसका जवाब 'हां' में दिया था। 


अगस्त, 2015 से जेल में हैं इंद्राणी 
इंद्राणी मुखर्जी की वकील ने सीबीआई के निदेशक को एक पत्र लिखा था और एजेंसी से कहा था कि वह कश्मीर में शीना की तलाश करे। मुखर्जी ने पत्र में दावा किया था कि एक महिला सरकारी अधिकारी ने उससे कहा है कि उसने बोरा को श्रीनगर में टीकाकरण कराने के दौरान देखा था। मुखर्जी अगस्त 2015 में गिरफ्तार किए जाने के बाद से मुंबई के बायकुला महिला जेल में कैद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed