फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   She will always stay alive in my heart said Hamid Nihal Ansari on Sushma Swaraj death 

सुषमा स्वराज के लिए बोले हामिद निहाल अंसारी, वो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी

Wed, 07 Aug 2019 02:55 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2019 02:55 PM IST
सार

  • हामिद अंसारी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी मां की तरह मानते थे।
  • उन्होंने कहा कि वो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी। 
  • पाकिस्तान की जेल में तीन साल बिता चुके हैं अंसारी।
  • पाकिस्तान ने बताया था भारतीय जासूस।

विज्ञापन
She will always stay alive in my heart said Hamid Nihal Ansari on Sushma Swaraj death 
सुषमा स्वराज के साथ हामिद निहाल अंसारी - फोटो : ANI

विस्तार

देश की विदेश मंत्री रहते हुए दिवंगत सुषमा स्वराज ने हजारों लोगों की मदद की थी। इन लोगों में मूक-बधिर गीता, सरबजीत, हामिद अंसारी, जैनब बी के अलावा विदेशों में फंसे कई भारतीय भी शामिल हैं। इन सभी को स्वराज के कारण ही नया जीवन मिल पाया है। आज ये सभी उनके निधन पर दुखी हैं।

विज्ञापन


मुंबई के रहने वाले हामिद अंसारी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी मां की तरह मानते हैं। उन्होंने सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनते ही दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मेरे मन में उनके लिए गहरा सम्मान है और वो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी। वो मेरे लिए मेरी मां की तरह थीं। मेरे पाकिस्तान से लौटने के बाद, उन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ये मेरे लिए बड़ा नुकसान है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




पाक की खुफिया एजेंसियों ने अफगानिस्तान से देश में प्रवेश करने के बाद अंसारी को 2012 में हिरासत में ले लिया था और 2015 में एक सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी। सैन्य अदालत द्वारा 15 दिसंबर 2015 को सजा सुनाए जाने के बाद से 33 वर्षीय मुंबई निवासी अंसारी पेशावर केंद्रीय कारागार में बंद थे। उनकी तीन साल की सजा 15 दिसंबर, 2018 को पूरी हो गई थी लेकिन कानूनी दस्तावेज तैयार नहीं होने की वजह से वह भारत रवाना नहीं हो पा रहे थे। वह 18 दिसंबर, 2018 को भारत वापस लौटे।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे अंसारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों एवं कोहाट की स्थानीय पुलिस द्वारा 2012 में हिरासत में लिए जाने के बाद से लापता हो गए थे और उनकी मां फौजिया अंसारी द्वारा दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के जवाब में उच्च न्यायालय को सूचित किया गया कि वह पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं और एक सैन्य अदालत में उनपर मुकदमा चलाया जा रहा है।


खबरों के मुताबिक ऑनलाइन चैटिंग के दौरान एक लड़की से दोस्ती के बाद उससे मिलने की चाहत में वह अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान पहुंच गए थे। पाकिस्तान ने दावा किया था कि अंसारी एक "भारतीय जासूस थे जिन्होंने अवैध तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश किया था और वह राष्ट्र विरोधी अपराधों एवं फर्जी दस्तावेज बनाने में शामिल थे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed