{"_id":"6af02c185592c50e5d0f4f08","slug":"she-was-emotional-about-the-country-situation-congress-udit-raj-sonia-gandhi-response-babri-masjid-demolision-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी विध्वंस पर क्यों रोई थीं सोनिया गांधी?: भाजपा के आरोपों पर उदित राज ने दिया जवाब- देश के लिए भावुक थीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाबरी विध्वंस पर क्यों रोई थीं सोनिया गांधी?: भाजपा के आरोपों पर उदित राज ने दिया जवाब- देश के लिए भावुक थीं
Sun, 08 Nov 2026 01:30 PM IST
नितिन गौतम
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:30 PM IST
सार
सोनिया गांधी ने एक बातचीत में कहा था कि बाबरी विध्वंस को देखकर वो रो पड़ीं थीं। सोनिया गांधी के इस बयान पर भाजपा ने निशाना साधा था और सवाल किया कि सोनिया गांधी की सहानुभूति राम जन्मभूमि के साथ थी या मस्जिद के साथ?
विज्ञापन
उदित राज और प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
साल 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की कथित प्रतिक्रिया पर भाजपा ने निशाना साधा है। इन आलोचनाओं के बीच कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने सोनिया गांधी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उस समय सोनिया गांधी देश के हालात को लेकर भावुक थीं। भारतीय जनता पार्टी ने छह दिसंबर, 1992 की घटना पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की कथित भावुक प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए थे।
उदित राज ने सोनिया गांधी के बचाव में क्या कहा?
उदित राज ने कहा कि यह मुद्दा बाबरी मस्जिद से कहीं बड़ा है। उन्होंने कहा, 'मस्जिद का विध्वंस बेशक एक दुखद घटना थी। सोनिया गांधी की चिंता देश के सामाजिक ताने-बाने को लेकर थी। इस देश में 25 से 30 करोड़ मुसलमान रहते हैं।' उदित राज ने कहा, 'अगर इतनी बड़ी आबादी को नफरत की नजर से देखा जाएगा और उसे मुख्यधारा से अलग रखा जाएगा और निशाना बनाया जाएगा, तो इसका असर भारत की प्रगति पर पड़ेगा। वह देश के लिए रो रही थीं और उस समय देश की स्थिति को लेकर भावुक थीं।'
भाजपा ने सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया पर उठाए थे सवाल
अपनी संस्मरण किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन से पहले हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने 1992 में टीवी पर बाबरी मस्जिद का विध्वंस देखते हुए रो पड़ने की बात याद की थी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर भाजपा ने आलोचना की थी। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा था कि भारतीय टेलीविजन पर पूरे दिन बाबरी मस्जिद विध्वंस का सीधा प्रसारण नहीं हो रहा था। उन्होंने उस फुटेज के स्रोत को लेकर स्पष्टीकरण मांगा, जिसे देखकर कथित तौर पर सोनिया गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे।
विज्ञापन
त्रिवेदी ने सवाल किया कि सोनिया गांधी की सहानुभूति राम जन्मभूमि के साथ थी या मस्जिद के साथ? उन्होंने यह भी पूछा कि जो पार्टी कभी महात्मा गांधी के रामराज्य के विचार की बात करती थी, वह अब कथित तौर पर बाबर की विरासत का हवाला क्यों दे रही है?
उदित राज ने क्यों कहा भाजपा को 'क्वाड्रपल सरकार'
उदित राज ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को डबल इंजन या ट्रिपल इंजन नहीं, बल्कि 'क्वाड्रपल इंजन' सरकार कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ऐसा ही होगा। भाजपा जितनी ज्यादा जगहों पर सत्ता में आएगी, देश को उतना ही ज्यादा नुकसान होगा। स्थानीय सरकार यानी नगर निगम, राज्य सरकार, उपराज्यपाल और केंद्र सरकार- सभी उसके नियंत्रण में हैं। इसके बावजूद हालात बिगड़ रहे हैं। वे बार-बार झूठ बोलकर सरकार चलाते रहते हैं।'