फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shatrughan sinha tweet over chetan bhagat regard L K Advani

चेतन ने कहा, आडवाणी की तरह रिप्लेस हों राहुल, शॉटगन भड़के

Tue, 28 Feb 2017 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha tweet over chetan bhagat regard L K Advani
Shatrughan Sinha
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करके चेतन भगत पर निशाना साधा। उन्होंने नसीहत दी कि बुद्धिजीवी दोस्त चेतन के छद्म बुद्धिजीवी कमेंट से निराशा हुई है। वह एक न्यूज चैनल पर सरकारी और दरबारी की तरह स्टेटमेंट देते हुए दिखे। राष्ट्रीय चैनल को दिए इंटरव्यू के मुताबिक उन्होंने कहा कि वहां चेतन यह कहते दिखे कि राहुल गांधी रिजल्ट नहीं दे पा रहे हैं और उन्हें आडवाणी की तरह रिप्लेस कर देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन








शत्रुघ्न ने कहा, क्या आडवाणी को इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्होंने काम नहीं किया? या कुछ लोगों के डर और असुरक्षा या हितों के चलते उन्हें सीन से हटना दिया गया। क्या सभी इस बात को जानते हैं? उन्होंने आगे लिखा, मैं आडवाणी का वफादार हैं और पार्टी में जो कुछ भी हूं उनकी वजह से ही हूं। दो सीटों की पार्टी आज जहां पर भी है उसमें अधिकतर योगदान आडवाणी के नेतृत्व का ही है। 









उन्होंने चेतन को नसीहत दी कि आप छद्म बुद्धिजीवी न बनिए। आप आडवाणी के करोड़ों समर्थकों को चोट नहीं पहुंचाए। उनपर बहुत विश्वास है। हम उनके और पार्टी के दिर्घायु होने की कामना करते हैं।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed