फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan Sinha supports AAP through tweet

केजरीवाल के सपोर्ट में आए शत्रुघ्न सिन्हा बोले- हर जगह आप ही आप

Sun, 21 Jan 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha supports AAP through tweet

इलेक्शन कमीशन द्वारा आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग ने विधायकों की सदस्यता खत्म करने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश की है। भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आप पर आई इस मुसीबत की घड़ी में पार्टी को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शत्रु ने एक के बाद एक ट्वीट करआप के नेताओं को परेशान न होने की बात कही है। 

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'आप' आए, 'आप' छाए, 'आप' ही 'आप' चर्चा के विषय। घर घर में, हर खबर में तो फिर किस बात की फिक्र 'आप' को? अगले ट्वीट में सिन्हा ने लिखा कि 'मैं उम्मीद और कामना करता हूं कि आप को जल्दी ही न्याय मिलेगा। 'आप' टीम और खासकर 'आप' को बहुत-बहुत बधाई, ध्यान रखें हितों की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलती। चिंता मत करें। खुश रहें, सत्यमेव जयते..जय हिंद'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि आप के 21 विधायक दिल्ली सरकार में संसदीय सचिव बनाए गए थे। विधायक होते हुए वो इस पद पर नहीं रह सकते थे क्योंकि ये लाभ का पद माना जाता है। इसी वजह से सदस्यता छीनने की सिफारिश की गई। विधायक जरनैल सिंह ने पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए पहले ही दिल्ली विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed