फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan Sinha on Punjab CM Channi Bhaiye remark Being Bihari Babu it has not just upset me but hurt many

चन्नी के 'भैया' वाले बयान पर भड़के शत्रुघ्न : 'बिहारी बाबू होने के नाते इसने मुझे परेशान और कईयों को आहत किया है'

Sun, 20 Feb 2022 12:55 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली/ पटना
पीटीआई, नई दिल्ली/ पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Feb 2022 12:55 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'भइये' टिप्पणी पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहारी बाबू होने के नाते, इसने मुझे न केवल परेशान किया है, बल्कि कई लोगों को आहत किया है। साल 2019 में भाजपा छोड़कर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Shatrughan Sinha on Punjab CM Channi Bhaiye remark Being Bihari Babu it has not just upset me but hurt many
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भइये' वाले विवादित बयान की कई राजनेताओं ने आलोचना की है। इसी कड़ी में आपत्ति जताते हुए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कहा कि 'बिहारी बाबू' होने के नाते चन्नी के बयान ने न सिर्फ उन्हें परेशान किया है, बल्कि देश के कई अन्य राज्यों के लोगों को भी आहत किया है। 

विज्ञापन


सीएम चन्नी पर बरसे बिहारी बाबू
भाजपा से 2019 में कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा  ने ट्विटर पर कहा कि "हालांकि, पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं और प्रियंका गांधी पहले ही स्पष्टीकरण का समर्थन कर चुकी हैं। लेकिन अभी एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते, हमारे मित्र चन्नी, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं, को पता होना चाहिए कि खुद को कैसे आचरण करना है। सार्वजनिक हस्तियों को अपनी पसंद के शब्दों और भाषा पर ध्यान देना चाहिए। बिहारी बाबू होने के नाते, इसने मुझे न केवल परेशान किया है, बल्कि अन्य राज्यों यूपी, बिहार और दिल्ली के कई लोगों को भी आहत किया है। जय हिन्द!"
विज्ञापन


इस बयान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी पर लगातार सियासी हमले हो रहे हैं। हालांकि वो पहले ही कह चुके हैं कि मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। ये विवाद पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान से कुछ दिन पहले आया। यहां रविवार को एक ही चरण में वोटिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने क्या कहा था अपने बयान में
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते मंगलवार को विवादित टिप्पणी की थी। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में रूपनगर में एक चुनावी रोड शो के दौरान की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया। सीएम चन्नी, पंजाब में कांग्रेस पार्टी के सीएम उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा था कि 'प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं, वो पंजाब की हैं। सभी पंजाबियों को एक साथ होना चाहिए। 'उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली दे भाइये' जो यहां शासन करने आते हैं, उन्हें हम राज्य में प्रवेश नहीं करने देंगे।"


सीएम चन्नी ने दी सफाई
हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर चन्नी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। प्रवासी अपनी मेहनत से पंजाब को विकास के पथ पर ले गए हैं। उन्होंने हमेशा विकास में योगदान दिया है।' चन्नी ने आगे कहा कि 'पंजाब आए सभी प्रवासियों ने राज्य के विकास के लिए अपना पसीना और खून बहाया। उनके साथ हमारा रिश्ता नाखून और त्वचा की तरह है। यूपी, बिहार, राजस्थान और अन्य स्थानों के लोगों के लिए जो काम के लिए पंजाब आते हैं। पंजाब जितना हमारा है उतना ही उनका है। इसलिए इसे गलत तरीके से दिखाना सही नहीं है। प्रवासी हमें प्यारे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed