{"_id":"677e42984774987f070a241e","slug":"shatabdi-vande-bharat-is-not-a-high-earning-train-these-four-trains-are-making-the-railways-rich-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: शताब्दी-वंदे भारत नहीं है ज्यादा कमाई वाली ट्रेन, ये चार ट्रेनें रेलवे को कर रही मालामाल,जाने नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: शताब्दी-वंदे भारत नहीं है ज्यादा कमाई वाली ट्रेन, ये चार ट्रेनें रेलवे को कर रही मालामाल,जाने नाम
Wed, 08 Jan 2025 02:47 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:47 PM IST
सार
Indian Railwway: भारतीय रेलवे की सबसे ज्यादा कमाई वैसे तो माल की ढुलाई से होती है। लेकिन आय का एक बड़ा हिस्सा टिकटों की बिक्री से भी आता है। भारतीय रेलवे हर यात्री को टिकट पर 46 प्रतिशत की सब्सिडी देता है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय रेलवे हर दिन करीब 10 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनें चलाता है। इन ट्रेनों में करीब हर दिन 2 करोड़ से अधिक पैसेंजर सफर करते हैं। हालांकि, कुछ ट्रेनें ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल पैसेंजर्स सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ही नहीं करते हैं, बल्कि इनका सफर भी यात्रियों के लिए काफी सुहाना होता है।
भारतीय रेलवे की सबसे ज्यादा कमाई वैसे तो माल की ढुलाई से होती है। लेकिन आय का एक बड़ा हिस्सा टिकटों की बिक्री से भी आता है। भारतीय रेलवे हर यात्री को टिकट पर 46 प्रतिशत की सब्सिडी देता है। इसके तहत सभी श्रेणी की यात्रियों को साल में 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती है। लेकिन भारतीय रेलवे की सबसे कमाई वाली ट्रेनों में शताब्दी या वंदे भारत भारत से जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल है। भारतीय रेलवे के लिए सबसे ज्यादा कमाई राजधानी एक्सप्रेस करती है। यह नॉर्दन रेलवे के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली ट्रेन है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से चलकर केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन का सफर तय करने वाली केएसआर बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे को सबसे ज्यादा कमाई होती है। ये ट्रेन ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1,76,06,66,339 रुपए कमाए है। इस दौरान ट्रेन में 509,510 यात्रियों ने सफर की।
विज्ञापन
इसके अलावा भारतीय रेलवे के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेनों की लिस्ट में नई दिल्ली और कोलकाता के बीच चलने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस है। इसने वित्तवर्ष 2022-23 में 1,28,81,69,274 रुपए की कमाई की है। इस दौरान ट्रेन से 509,164 यात्रियों ने सफर किया। इसके बाद डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इससे वित्त वर्ष 2022-23 में 1,26,29,09,697 रुपये कमाकर रेलवे को फायदा पहुंचाया। इस दौरान इससे सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 474,605 रही।
इस सूची में चौथे नंबर पायदान पर मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस रही है। इसने वित्त वर्ष 2022-23 में 122 करोड़ रुपए की कमाई की। इस दौरान नई दिल्ली और मुंबई सेंट्रल के बीच चली इस ट्रेन से 4,85,794 यात्रियों ने सफर किया।