फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor writes to Lok Sabha speaker Om Birla raising breach of privilege of Congress MP Karti Chidambaram

Politics: थरूर ने लिखा लोकसभा स्पीकर बिड़ला को पत्र, कांग्रेस सांसद कार्ति के विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया

Tue, 31 May 2022 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 May 2022 08:12 PM IST
सार

थरूर ने कहा कि सीबीआई की छापेमारी के दौरान कार्ति चिदंबरम के यहां से संसदीय समिति की चर्चाओं से संबंधित कागज जब्त किए गए जिनमें कुछ बहुत ही गोपनीय नोट थे।

विज्ञापन
Shashi Tharoor writes to Lok Sabha speaker Om Birla raising breach of privilege of Congress MP Karti Chidambaram
शशि थरूर - फोटो : फाइल

विस्तार

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति के चेयरमैन शशि थरूर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सीबीआई की छापेमारी के दौरान समिति से संबंधित कार्ति चिदंबरम के अत्यंत गोपनीय दस्तावेजों को जब्त करने का मुद्दा उठाया है और कहा है कि यह समिति के साथ-साथ सदस्य के विशेषाधिकार का भी हनन है। 

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि मुझे समिति के संबंधित सदस्य की ओर से सूचना दी गई है कि सीबीआई की छापेमारी के दौरान समिति की चर्चाओं से संबंधित कागज जब्त कर लिए गए जिनमें कुछ बहुत ही गोपनीय नोट थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, समिति की चर्चाएं और कार्यवाही तब तक गोपनीय होती हैं जब तक इसकी रिपोर्ट सदन के समक्ष पेश नहीं कर दी जाए।

समिति के चेयरमैन की हैसियत से लिखे 29 मई की तिथि वाले इस पत्र में थरूर ने कहा कि यह समिति और इसके सदस्य के विशेषाधिकार का हनन है। 

कार्ति चिदंबरम भी लिख चुके हैं लोकसभा स्पीकर को पत्र
इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने भी बीते शुक्रवार को ओम बिड़ला को पत्र लिखकर कहा था कि बतौर सांसद मेरे विशेषाधिकारों का घोर हनन किया गया है। कार्ति ने बिड़ला से इसका तत्काल संज्ञान लेने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने गुरुवार को कार्ति से 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी कराने से संबंधित एक कथित घोटाले के संबंध में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह कथित घोटाला तब का है, जब कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे।

कार्ति ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को फर्जी बताया है और कहा है कि यह सब राजनीतिक बदले की भावना के तहत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed