फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor tweets photo with Geetanjali Shree amid congress protest over Rahul Gandhi ED interrogating

Shashi Tharoor: महिला साहित्यकार के साथ 'स्ट्रॉबेरी' दिखाते नजर आए शशि थरूर, यूजर्स ने लिखा- आग लगे बस्ती में...

Mon, 13 Jun 2022 02:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jun 2022 02:48 PM IST
सार

देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच शशि थरूर ने महिला साहित्यकार गीतांजलि श्री के साथ फोटो पोस्ट की है। इस फोटो को थरूर ने ट्विटर पर करीब एक घंटे पहले पोस्ट किया है। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor tweets photo with Geetanjali Shree amid congress protest over Rahul Gandhi ED interrogating
शशि थरूर व गीतांजलि श्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल समेत कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में हैं। इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर लंदन में हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर एक महिला साहित्यकार के साथ फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में वह महिला साहित्यकार गीतांजलि श्री के साथ 'स्ट्रॉबेरी' के साथ दिख रहे हैं। इस फोटो को थरूर ने करीब एक घंटे पहले पोस्ट किया है। दरअसल, वह जयपुर लिक्ट्रेचर फेस्टिवल में शिरकत करने लंदन पहुंचे थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने जमकर लिए मजे 
फोटो पोस्ट करने के बाद शशि थरूर को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'वहां कांग्रेस लात-घूंसे खा रही है, यहां हमारा भाई अलग ही मस्ती में है'। वहीं दूसरे यूजर ने शशि थरूर से पूछा है, आप नहीं गए दिल्ली? तो आदित्य ओझा ने लिखा है, 'आग लगे बस्ती में, शशि थरूर मस्ती में!'

ट्रोल होने के बाद की ये पोस्ट

ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद शशि थरूर ने एक और पोस्ट की। उन्होंने भाजपा व दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा, एक राजनीतिक दल के सांसदों के धरने के लिए पुलिस का बंदोबस्त ऐसा है, जैसे वे दंगाई हों। क्या दिल्ली पुलिस के पास और कोई काम नहीं बचा है या फिर गृहमंत्री को लगता है कि पुलिस वाले नागरिकों के लिए नहीं सिर्फ सांसदों के लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed