फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor Thiruvananthapuram Lok Sabha seat nomination papers asset details

Kerala: 55 करोड़ की जायदाद, नौ मामलों में अपराधी; कांग्रेस MP थरूर ने नामांकन पत्र में दिया संपत्ति का ब्योरा

Fri, 05 Apr 2024 12:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Apr 2024 12:58 PM IST
सार

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को देशभर में नौ मामलों में अपराधी के रूप में नामित किया गया है। उनके खिलाफ ज्यादातर एफआईआर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए और केरल में एक एफआईआर गैरकानूनी सभा और दंगा फैलाने के लिए दर्ज है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor Thiruvananthapuram Lok Sabha seat nomination papers asset details
शशि थरूर - फोटो : Social Media

विस्तार

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की उम्मीद कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने नामांकन पत्र में 55 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए कुल 4.32 करोड़ रुपये की आय घोषित की है।
विज्ञापन


थरूर के पास 49 करोड़ की चल संपत्ति
नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी संपत्ति और देनदारियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास 49 करोड़ की चल संपत्ति है, जिसमें 19 बैंक खातों में अलग-अलग जमा राशि, निवेश, बॉन्ड, डिबेंचर और म्यूचुअल फंड शामिल है। हलफनाफे में उनकी चल संपत्ति में 32 लाख कीमत की 534 ग्राम सोना और 36,000 नकद का भी जिक्र है। 
विज्ञापन


थरूर के पास 6.75 करोड़ की अचल संपत्ति भी है, जिसमें विरासत में मिला एक-चौथाई हिस्सा (जिसकी कीमत आज के जमाने में 1.56 लाख है), तिरुवनंतपुरम में खुद की खरीदी हुई 10.47 एकड़ जमीन (जिसकी कीमत अब 6.20 करोड़ है) और राज्य की राजधानी में उनका आवास (जिसकी कीमत 52 लाख है) शामिल है। कांग्रेस सांसद के पास दो कार मारुति सियाज और मारुति एक्सएल 6 भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद नौ मामलों में अपराधी 
शशि थरूर ने अमेरिका के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से कानून और कूटनीति की पढ़ाई पूरी की थी। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पगेट से अंतरराष्ट्रीय मामलों में डॉक्टर की उपाधि हासिल की। कांग्रेस सांसद को देशभर में नौ मामलों में अपराधी के रूप में नामित किया गया है। उनके खिलाफ ज्यादातर एफआईआर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए और केरल में एक एफआईआर गैरकानूनी सभा और दंगा फैलाने के लिए दर्ज है।


बता दें कि 2014 में थरूर ने अपनी कुल संपत्ति 23 करोड़ और 2019 में उन्होंने 35 करोड़ बताई थी। देशभर में लोकसभा चुनाव सात चरणों में 19 अप्रैल से एक जून तक मतदान होगा। नतीजे चार जून को जारी होगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed