फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor says no need to remove K Sudhakaran from KPCC chief post

Kerala Congress: 'सुधाकरन को KPCC प्रमुख पद से हटाने की कोई जरूरत नहीं', संगठनात्मक बदलाव की खबरों के बीच थरूर

Mon, 09 Dec 2024 01:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 01:59 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब केरल कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सुधाकरन को प्रमुख पद से हटाने की मांग की जा रही है, जबकि कुछ अन्य नेता इसका विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor says no need to remove K Sudhakaran from KPCC chief post
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

 केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक बदलाव की खबरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को पार्टी के दिग्गज नेता के सुधाकरन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि के सुधाकरन को केपीसीसी प्रमुख पद से हटाने की कोई जरूरत नहीं है। थरूर ने तर्क दिया कि कांग्रेस ने हाल के उपचुनावों और लोकसभा चुनाव में सुधाकरन के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन


थरूर ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि उनकी (सुधाकरन की) कमी क्या है। मेरी राय में, वह (केपीसीसी प्रमुख के रूप में) बने रहने के हकदार हैं।'

थरूर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब केरल कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सुधाकरन को प्रमुख पद से हटाने की मांग की जा रही है, जबकि कुछ अन्य नेता इसका विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सुधाकरन के नेतृत्व में कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई
तिरुवनंतपुरम सांसद थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि मेरी राय में इस तरह के बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सुधाकरन के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 19 सीटें जीती हैं, और राज्य में हाल के उपचुनावों में पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधाकरन को बदलने का कोई मतलब नहीं: थरूर
उन्होंने बताया कि राज्य में हाल के उपचुनावों में कांग्रेस की सीटें बरकरार रहीं और वायनाड लोकसभा क्षेत्र के हालिया उपचुनाव में पार्टी की जीत का अंतर और बेहतर हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुधाकरन को बदलने का कोई मतलब नहीं है।


के सुधाकरन ने मीडिया रिपोर्टों पर दी प्रतिक्रिया
इस बीच, के सुधाकरन ने भी मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कन्नूर में संवाददातों से कहा कि संगठनात्मक सुधारों के फैसले स्थानीय स्तर पर नहीं होते हैं। यदि किसी सुधार की योजना बनाई गई है, तो आपको इसके बारे में सूचित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें जो उनके पद से हटाने के बारे में चल रही हैं, केवल मीडिया की कल्पना हैं।

बता दें कि राज्य कांग्रेस प्रमुख का पद संभालने के अलावा, सुधाकरन लोकसभा में कन्नूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed