फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor says better to be stubborn than to bow down and accept injustice

Shashi Tharoor: 'अन्याय के आगे झुकने और स्वीकार करने से अड़ियल होना बेहतर', US मंत्री बेसेंट के बयान पर थरूर

Thu, 14 Aug 2025 11:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:22 PM IST
सार

अमेरिकी मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कटाक्ष किया। थरूर ने कहा कि अन्याय के आगे झुकने और उसे स्वीकार करने से अड़ियल रुख अपनाना कहीं बेहतर है। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor says better to be stubborn than to bow down and accept injustice
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्याय के आगे झुकने और उसे स्वीकार करने से अड़ियल रुख अपनाना कहीं बेहतर है। थरूर का यह कटाक्ष अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान पर आया है, जिन्होंने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में थोड़ा अड़ियल रुख अपना रहा है। 

विज्ञापन


अक्तूबर के अंत तक सभी टैरिफ और व्यापार सौदों को पूरा करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में बेसेंट ने कहा था कि यह एक आकांक्षा है। बेसेंट ने मंगलवार को कहा, 'मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं। जो बड़े व्यापार सौदे नहीं हुए हैं या जिन पर सहमति नहीं बनी है- स्विट्जरलैंड अभी भी मौजूद है, भारत थोड़ा अड़ियल रुख अपना रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर और उनके वकीलों की टीम इस सब को दबाने में व्यस्त हैं।'
विज्ञापन


बेसेंट के बयान पर शशि थरूर ने किया कटाक्ष
बेसेंट के इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद थरूर ने कटाक्ष किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैंने सुना है कि कुछ लोग भारत पर 'अड़ियल' होने का आरोप लगा रहे हैं। मैं कहता हूं कि अन्याय के प्रति विनम्र या मौन रहने से बेहतर है कि अड़ियल बना जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: EC Vs Congress: 'राहुल को नोटिस तो अनुराग ठाकुर को छूट क्यों?' कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा तीखा सवाल

थरूर ने एक्स यूजर से पूछा- आप कहना क्या चाहते हो?
थरूर के मुश्किल अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल की आदत पर एक एक्स यूजर ने कटाक्ष करते हुए लंबा-चौड़ा उलझा हुआ वाक्य लिखा, जिसमें भाईचारे को छोड़ने, बड़बोले लोगों के बेवकूफी भरे व्यवहार और एक चालाक नेता के इशारों जैसी बातें कहीं। इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया, 'भाई, आप कहना क्या चाहते हो?'

व्यापार वार्ता के बीच ट्रंप ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ
इस बीच, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल ही रही थी कि तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। इसमें भारत द्वारा रूस से खरीदे जाने वाले तेल पर 25 फीसदी का टैरिफ भी शामिल है। यह नियम 27 अगस्त से लागू होगा।


राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा भारत
ट्रंप के टैरिफ पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। साथ ही कहा कि भारत को निशाना बनाना 'गलत और अनुचित' है। भारत ने यह भी कहा कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। 

ये भी पढ़ें: नौसेना को मिला इक्षक: 80 % से ज्यादा स्वदेशी, गहरे पानी का सर्वेक्षण और नौवहन चैनलों-मार्गों का निर्धारण करेगा

25 अगस्त से भारत आने वाली है अमेरिकी टीम 
ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ ऐसे समय में लगाया है, जब 25 अगस्त से अमेरिकी अधिकारी भारत आकर व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता करने वाले हैं। दोनों देश इस साल अक्तूबर-नवंबर तक इस समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed