{"_id":"64f4b1e309a22aab1c013573","slug":"shashi-tharoor-on-pm-narendra-modi-2047-vision-said-too-early-to-speak-about-super-power-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor:'महाशक्ति बनने के बारे में बोलना जल्दबाजी', प्रधानमंत्री के 2047 के विजन पर शशि थरूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor:'महाशक्ति बनने के बारे में बोलना जल्दबाजी', प्रधानमंत्री के 2047 के विजन पर शशि थरूर
Sun, 03 Sep 2023 09:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:48 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि मुझे यकीन है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देशों में शुमार होगा। हमारे गरीब गरीबी के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे।
विज्ञापन
Shashi Tharoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत के विकसित देशों में शुमार होने के विजन पर शशि थरूर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब देश कठिन समय से गुजर रहा है तो सुदूर भविष्य की कल्पना करना थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभी महाशक्ति के बारे में बोलना जल्दबाजी होगी, क्योंकि हमारे बहुत से लोग अब भी बेहद गरीब हैं।
विज्ञापन
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि मुझे यकीन है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देशों में शुमार होगा। हमारे गरीब गरीबी के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के बदलाव दुनियाभर में सबसे अच्छे होंगे। भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता की हमारे जीवन में कोई जगह नहीं होगी।
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा कि देश अब महंगाई, रोजगार के मामले में कठिन समय से गुजर रहा है। वास्तव में बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर है। अगर लोगों के पास नौकरियां नहीं हैं तो वे अपनी सभी आवश्यक वस्तुओं के लिए उच्च कीमतें कैसे वहन कर सकते हैं। इन परिस्थितियों में अब से 25 साल बाद के सुदूर भविष्य की कल्पना करना थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
1983 में 7वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन का आयोजन बिना स्वार्थ-प्रचार के हुआ: कांग्रेस
इस बीच कांग्रेस ने रविवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 7वां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन 1983 में नई दिल्ली में बिना किसी स्वार्थ-प्रचार के संपन्न हुआ था। एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की अगवानी करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक वीडियो भी साझा की।
कांग्रेस ने सरकार पर भारत में आगामी जी-20 बैठक का चुनावी अभियान के लिए इस्तेमाल करने और इसके जरिये वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। रमेश ने कहा कि सातवां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन मार्च 1983 में पांच दिन तक बिना किसी स्वार्थी प्रचार के हुआ था।
उन्होंने कहा कि यह वह शिखर सम्मेलन था, जिसमें फिदेल कास्त्रो क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में गैब्रियल गार्सिया मार्खेज को लेकर आए थे। अब स्वयंभू विश्वगुरु इन देशों को वैश्विक दक्षिण के रूप में बताते हैं।