{"_id":"696b566703af6c8206054d04","slug":"shashi-tharoor-on-iran-and-gaza-conflict-says-signs-of-hope-amid-rising-tensions-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: ईरान और गाजा में शांति बहाली को लेकर शशि थरूर ने जताई राहत, कहा- सकारात्मक संकेत से जागी आशा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: ईरान और गाजा में शांति बहाली को लेकर शशि थरूर ने जताई राहत, कहा- सकारात्मक संकेत से जागी आशा
Sat, 17 Jan 2026 02:59 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:59 PM IST
सार
ईरान और गाजा में जारी संकट के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उम्मीद की कि हालात धीरे-धीरे शांत हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इरान में पहले घोषित 800 से अधिक फांसियों को रद्द कर दिया गया है और ट्रंप ने भी किसी कार्रवाई को फिलहाल रोक रखा है।
विज्ञापन
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ईरान और गाजा में बढ़ते तनाव को लेकर हाल की स्थिति पर अपनी चिंता और उम्मीद व्यक्त की। थरूर ने कहा कि हाल ही में दो सकारात्मक संकेत सामने आए हैं, जो आशा जगाते हैं। उन्होंने बताया कि ईरान में पहले से घोषित 800 से अधिक फांसी की सजा को अधिकारियों ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल किसी भी सैन्य हमले को रोकने का निर्णय लिया है। थरूर ने कहा कुछ हद तक यह एक सकारात्मक संकेत है कि तनाव कम हो सकता है। गल्फ देशों में भी भू-राजनीतिक प्रभाव को लेकर कुछ चिंता है, जो स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने से रोक सकती है। मेरी आंतरिक भावना है कि हम शायद एक मोड़ पर आ गए हैं, लेकिन हमारे पास 100% सटीक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- BJP: ‘बंगाल को तोड़ने की साजिश हो रही है’, ममता सरकार पर भड़के संबित पात्रा; SIR और हिंसा को लेकर लगाए आरोप
विज्ञापन
गाजा की स्थिति पर भी जताई चिंता
शशि थरूर ने गाजा की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गाजा में शांति अब एक ‘दूसरे चरण’ में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन हमले अभी भी जारी हैं और लोग हर दिन मारे जा रहे हैं। थरूर ने कहा अभी तक यह सभी के लिए शांतिपूर्ण स्थिति नहीं है। हम अभी तक हमास के निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया पर कोई सटीक जानकारी नहीं पा सके हैं। स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण है और इसे सामान्य शांति की स्थिति नहीं कहा जा सकता। हमें उम्मीद करनी चाहिए कि यह स्थिति सुधरे, क्योंकि गाजा के लोग काफी कष्ट झेल चुके हैं।
अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन