फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor Congress party on Pakistan to raise Jammu And Kashmir issue at UNHRC

देश के बाहर हम एकजुट, पाकिस्तान को एक इंच जमीन भी नहीं देंगे: शशि थरूर

Mon, 09 Sep 2019 07:36 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor Congress party on Pakistan to raise Jammu And Kashmir issue at UNHRC
shashi tharoor

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के मुख्य प्रावधान खत्म किए जाने को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में मुद्दा बनाने के पाकिस्तान के प्रयास को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को इस्लामाबाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गिलगित-बल्तिस्तान का दर्जा बदलने और आतंकी मसूद अजहर को छोड़ने वाले देश को जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत पर अंगुली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि विपक्षी पार्टी के तौर पर कांग्रेस देश के भीतर सरकार की आलोचना करेगी, लेकिन देश से बाहर वह सरकार के साथ है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘भारत के भीतर क्या होता है उससे पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। भारत में जो कुछ भी होता है वो हमारा अपना मामला है। हम विपक्ष में हैं तो इसलिए सरकार की आलोचना कर सकते हैं लेकिन देश से बाहर हम सब एक हैं और पाकिस्तान के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ेंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने कहा, ‘पहली बात कि पाकिस्तान जो कह रहा है उसका कोई मतलब नहीं है। दूसरी बात कि उन्होंने अपने गिलगित-बल्तिस्तान और पीओके का दर्जा बदला। ऐसे में वे कैसे हम पर अंगुली उठा सकते हैं।’ बहरहाल, उन्होंने कश्मीर में सुरक्षा से जुड़ी पाबंदियों और नेताओं को हिरासत में लेने को लेकर उन्होंने सरकार की आलोचना की।

मसूद को रिहा कर भारत के खिलाफ ऊल-जुलूल बातें कर रहा पाक : पवन खेड़ा

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मसूद अजहर को पाकिस्तान द्वारा रिहा करने से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ पाकिस्तान के विदेश मंत्री जब यूएनएचआरसी में मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे है तो उसी समय मसूद अजहर छूट जाता है और छूट कर वह भारत के खिलाफ उल-जुलूल बातें कर रहा है और धमकी दे रहा है। वो किस मुंह से यूएनएचसीआर के सामने अपना चेहरा दिखाएंगे? उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के चेहरे का नकाब फिर से उतर चुका है। अब पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को समझना होगा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की भूमिका क्या है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed