{"_id":"58b1a02c4f1c1b0511b24f0a","slug":"sharp-shooter-and-three-other-of-daud-ibrahim-gang-are-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद इब्राहिम गिरोह के शार्प शूटर समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाऊद इब्राहिम गिरोह के शार्प शूटर समेत चार गिरफ्तार
एजेंसी/ राजकोट
Updated Sun, 26 Feb 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के राजकोट में पुलिस ने कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह के एक शार्प शूटर समेत तीन अन्य लोगों को शहर के बाहरी इलाके से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वे कथित तौर पर जामनगर के एक कारोबारी की डॉन के भाई अनीस के इशारे पर हत्या करने जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि दाऊद इब्राहिम के अवैध धंधों को देखने वाले अनीस इब्राहिम के बारे में माना जाता है कि वह पाकिस्तान में रहता है। उसने रामदास रहाने तथा अन्य लोगों को जामनगर के कारोबारी की हत्या के लिए दस लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
राजकोट के सिटी डीएसपी एसआर ओदेदरा ने कहा, रहाने और उसके तीनों साथी जामनगर में कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले कारोबारी की हत्या करने के लिए एक निजी बस से आ रहे थे। हमने महाराष्ट्र से बस में चार संदिग्धों के आने की सूचना पर राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर कुवडावा शहर से निगाह रखनी शुरू की।
विज्ञापन
सिटी डीएसपी एसआर ओदेदरा ने बताया कि बस की जांच करने पर चारों संदिग्ध पकड़े गए और उनके सामान से एक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, दो चाकू और महाराष्ट्र तथा गुजरात के फेक नंबर प्लेट बरामद किए गए। शुरुआती पूछताछ में हमें पता चला कि इन्हें कारोबारी की हत्या के लिए अनीस ने सुपारी दी है और इस काम के लिए 10 लाख रुपये का भुगतान भी किया है।