{"_id":"5b183d254f1c1bb51e8b4719","slug":"sharmistha-mukherjee-says-speech-will-be-forgotten-in-rss-headquarters-but-photos-will-always-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मिष्ठा की पिता प्रणब को नसीहत, RSS मुख्यालय में भाषण भुला दिया जाएगा लेकिन तस्वीरें हमेशा रहेंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शर्मिष्ठा की पिता प्रणब को नसीहत, RSS मुख्यालय में भाषण भुला दिया जाएगा लेकिन तस्वीरें हमेशा रहेंगी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
शर्मिष्ठा मुखर्जी, प्रणब मुखर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संबोधन से एक दिन पहले उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता के कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले को अनुचित ठहराया है। शर्मिष्ठा ने कहा कि संघ मुख्यालय में उनका संबोधन भुला दिया जाएगा लेकिन इससे जुड़ीं तस्वीरें बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि संघ का न्योता स्वीकार कर पूर्व राष्ट्रपति ने भाजपा और संघ को झूठी कहानियां गढ़ने का मौका दे दिया है।
शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जल्द ही समझ जाएंगे कि भाजपा की गंदी चालबाजी कैसे काम करती है। संघ कभी नहीं मानेगा कि अपने (प्रणब के) भाषण में आप इसके विचारों की सराहना कर रहे हैं। शर्मिष्ठा का यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया है कि प्रणब मुखर्जी चाहते हैं कि शर्मिष्ठा मालदा (पश्चिम बंगाल) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े।
हालांकि भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को खारिज करते हुए शर्मिष्ठा ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने के बजाय राजनीति से संन्यास लेना पसंद करेंगी। आपके संबोधन को भुला दिया जाएगा और झूठे बयानों के साथ आपकी तस्वीरों को प्रचारित किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ने की अफवाह को बकवास बताते हुए शर्मिष्ठा ने ट्वीट किया है, ‘पहाड़ों में खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद लेने के बीच भाजपा में मेरे शामिल होने की अटकलें मेरे लिए ‘टॉरपिडो’ की तरह हैं। इस दुनिया में कहीं भी सुकून और शांति नहीं मिल सकती है क्या?’