फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharmila alleges Jagan has 'hotline' with PM Modi, denies any link between Rahul, Naidu

Andhra Pradesh: कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला का आरोप- जगन और PM मोदी के बीच हॉटलाइन, आंध्र प्रदेश को बनाया बंधक

Thu, 14 Aug 2025 11:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Aug 2025 11:11 PM IST
सार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हॉटलाइन है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बीच ऐसा कोई संबंध होने से इनकार किया है। उन्होंने रेड्डी पर 2024 के चुनावों में हुई कथित चुनावी गड़बड़ियों को लेकर राहुल गांधी को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Sharmila alleges Jagan has 'hotline' with PM Modi, denies any link between Rahul, Naidu
वाईएस शर्मिला - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु के बीच किसी भी 'हॉटलाइन' होने से इनकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हॉटलाइन है।
विज्ञापन


शर्मिला, रेड्डी के आरोप का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर 2024 के आम चुनावों में आंध्र प्रदेश में हुई 'सबसे बड़ी चुनावी अनियमितता' पर चुप रहने का आरोप लगाया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि नायडू के साथ यह कथित संबंध राहुल गांधी को इस मुद्दे पर मुखर होने से रोक रहा है।
विज्ञापन


रेड्डी ने दावा किया कि इस अनियमितता में लगभग 48 लाख वोट शामिल हैं, जो राज्य में डाले गए कुल वोटों का 12.5 प्रतिशत है। उन्होंने चुनाव में कथित हेराफेरी के खिलाफ चलाए गए राष्ट्रीय अभियान के बावजूद केवल मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया में अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाया है और इस मामले में चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने MHA से रिपोर्ट की तलब, जानें क्या है मामला


शर्मिला ने विजयवाड़ा में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ आयोजित कैंडल मार्च के दौरान पत्रकारों से कहा, असल में, जगन और मोदी के बीच एक हॉटलाइन है... राहुल की चंद्रबाबू के साथ कोई हॉटलाइन नहीं है। हम इसकी गारंटी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि रेड्डी द्वारा राहुल गांधी पर चंद्रबाबू के साथ हॉटलाइन रखने का आरोप लगाना मजाकिया है, जबकि कांग्रेस नेता पूरे देश में लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि रेड्डी ने 2019 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के साथ हॉटलाइन बना रखी है। शर्मिला ने उन्हें अवैध सौदों का ब्रांड एंबेस्डर बताया। शर्मिला ने वाईएसआरसीपी प्रमुख पर सवाल उठाते हुए कहा, क्या आप (जगन रेड्डी) बाइबल पर हाथ रखकर यह कह सकते हैं कि आपकी मोदी और अमित शाह से कोई हॉटलाइन नहीं है? आप नहीं कर सकते, क्योंकि आपकी मोदी से हॉटलाइन है।  शर्मिला ने आगे दावा किया कि रेड्डी ने मोदी से गठजोड़ कर आंध्र प्रदेश को बंधक बना दिया है और प्रधानमंत्री के सामने साष्टांग दंडवत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed