फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharjeel Imam again sent to Guwahati police custody for four days due to Treason case

सीएए: शरजील इमाम को फिर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, देशद्रोह का है आरोप

Mon, 24 Feb 2020 07:51 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 24 Feb 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Sharjeel Imam again sent to Guwahati police custody for four days due to Treason case
शरजील पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन के मुख्य आयोजकों में से एक शरजील इमाम को सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। असम को देश से अलग करने का नारा देने वाले शरजील को सोमवार को यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था।

विज्ञापन


असम पुलिस ने शरजील को 20 फरवरी को हिरासत में लिया था। स्थानीय अदालत ने उसकी हिरासत की अवधि और चार दिनों के लिए बढ़ा दी है। इमाम को बीती 20 जनवरी को बिहार से गिरफ्तार किया गया था। उसकी अपमानजनक टिप्पणी के बाद असम पुलिस ने भी शरजील के खिलाफ एक मामला दायर किया था।
विज्ञापन


20 फरवरी की पेशी में भी चार दिन की हिरासत में भेजा था
बता दें कि इससे पहले देशद्रोह के आरोपी जेएनयू छात्र शरजील इमाम को गुवाहाटी की स्थानीय अदालत में 20 फरवरी को पेश किया गया था। कोर्ट ने तब उसे चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया मामले में शरजील पर हिंसा भड़काने का आरोप है। यही नहीं दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शरजील के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। गुवाहाटी लाए जाने से पहले शरजील को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया था।

शरजील पर कई मामले दर्ज

बता दें कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के समन्वयक और देशद्रोह के आरोपी जेएनयू के शोधार्थी शरजील इमाम को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया था। तब पटियाला हाउस कोर्ट में वकीलों ने शरजील को गद्दार बताते हुए नारे लगाए थे।

पोस्टर लगाकर उसे सख्त सजा देने की मांग की गई थी। भारी विरोध और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल और सीआरपीएफ की तैनाती की गई थी। शरजील के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली असम और अन्य राज्यों में भी देशद्रोह सहित संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पटना से दिल्ली लाई थी। दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 15 दिसंबर को हिंसक प्रदर्शनों से संबंधित एक अन्य मामले में 17 फरवरी को दिल्ली पुलिस की एक दिन की हिरासत में भेजा गया था।

यह हिंसक प्रदर्शन साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हुआ था। पुलिस ने अदालत को  बताया था कि इस हिंसा मामले में एक अन्य आरोपी फुरकान ने अपने बयान में खुलासा किया कि उसे इमाम के भाषणों ने उकसाया था। इस तर्क को रखते हुए पुलिस ने इमाम से हिरासत में पूछताछ की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने शरजील को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed