फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Yadav's second death anniversary, leaders paid tribute

Sharad Yadav: शरद यादव की दूसरी पुण्यतिथि मनाई, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 12 Jan 2025 07:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 12 Jan 2025 07:53 PM IST
सार

Sharad Yadav: कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि शरद यादव के विचार आज की राजनीति में कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। यदि देश और समाज को विघटन से बचाना है तो शरद यादव के विचारों को देश को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
Sharad Yadav's second death anniversary, leaders paid tribute
शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड के दिवंगत नेता शरद यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर आज दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई अलग-अलग दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि शरद यादव के विचार आज की राजनीति में कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। यदि देश और समाज को विघटन से बचाना है तो शरद यादव के विचारों को देश को अपनाना चाहिए। शरद यादव की पहली कर्मभूमि रही जबलपुर में भी शरद यादव की प्रतिमा लगाकर उनको श्रद्धांजलि दी गई।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल हरियाणा कांग्रेस पार्टी के नेता कमलबीर सिंह ने कहा कि शरद यादव अपने समय के सबसे प्रभावी नेताओं में से एक थे। उन्होंने समकालीन राजनीति को प्रभावित किया और कई नीतियों को दिशा देने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


पिछले साल 13 जनवरी को जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया था। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनका नाम देश के बड़े समाजवादी नेताओं में शुमार किया जाता था। वे डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से बहुत प्रेरित थे। उन्हीं से प्रेरणा पाकर शरद यादव ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, वे MISA के तहत 1969-70, 1972 और 1975 में जेल भी गए। सक्रिय राजनीति में शरद यादव ने साल 1974 में कदम रखा था तब वे वे पहली बार जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद बने थे।  वे कुल सात बार यूपी एमपी और बिहार से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed