फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar told Uddhav NCP will never join hands with BJP, claims Sanjay Raut

Maharashtra: 'भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाएगी राकांपा', संजय राउत का दावा- शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से कही यह बात

Sun, 16 Apr 2023 05:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

संजय राउत ने मराठी प्रकाशन में दावा किया शरद पवार ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान कहा कि कोई भी पाला बदलना नहीं चाहता। लेकिन परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। अगर कोई पार्टी छोड़ने का व्यक्तिगत निर्णय लेता है, तो यह उनका व्यक्तिगत मुद्दा है।

विज्ञापन
Sharad Pawar told Uddhav NCP will never join hands with BJP, claims Sanjay Raut
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ कभी हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही कोई ऐसा करने का व्यक्तिगत फैसला ले।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका के सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस बीच, राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी मुद्दे पर राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोकटोक में यह टिप्पणी की। हालांकि, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने इस तरह की अटकलों को निराधार बताया और शनिवार रात मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह से मिलने से इनकार किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस राज्य में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के घटक दल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी पाला बदलना नहीं चाहता लेकिन परिवार को निशाना बनाया जा रहा..
राउत ने मराठी प्रकाशन में दावा किया, (शरद) पवार ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान (मंगलवार को) कहा कि कोई भी पाला बदलना नहीं चाहता। लेकिन परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। अगर कोई पार्टी छोड़ने का व्यक्तिगत निर्णय लेता है, तो यह उनका व्यक्तिगत मुद्दा है। लेकिन एक पार्टी के रूप में हम कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के लोगों में मौजूदा राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। भाजपा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति राजनीतिक आत्महत्या कर रहा होगा। ठाकरे और पवार ने यही महसूस किया। 
 

विज्ञापन

चीनी मिल की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का क्या हुआ
राउत ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि अजित पवार का भविष्य में क्या कदम होगा और राकांपा के वरिष्ठ नेता को खुद स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजित पवार के परिवार की एक चीनी मिल पर ईडी ने छापा मारा और उसे जब्त कर लिया। लेकिन, अब चार्जशीट में अजित पवार या उनके परिवार के सदस्यों का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा, चीनी मिल की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का क्या हुआ। क्या छापे और आरोप सिर्फ राजनीतिक दबाव के लिए थे?

और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed