फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar sticks to his stand after announcing resignation as NCP President Brainstorm new president begins

Maharashtra Politics: पवार अपने फैसले पर अड़े, नए अध्यक्ष पर मंथन शुरू; संकट में महाविकास अघाड़ी का अस्तित्व

Thu, 04 May 2023 06:13 AM IST
निर्मल कांत सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 May 2023 06:13 AM IST
सार

शरद पवार के इस्तीफे के बाद पार्टी का एक धड़ा अजीत पवार को नए अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है, जबकि दूसरे गुट की कोशिश है कि शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करें और रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाएं।

विज्ञापन
Sharad Pawar sticks to his stand after announcing resignation as NCP President Brainstorm new president begins
Sharad Pawar - फोटो : ANI (File)

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा के बाद शरद पवार अपने रुख पर कायम हैं। उन्हें मनाने के बीच पार्टी में हलचल बढ़ गई है। पार्टी का एक धड़ा अजीत पवार को नए अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है, जबकि दूसरे गुट की कोशिश है कि शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करें और रिमोट कंट्रोल से पार्टी चलाएं।

विज्ञापन


पवार के लिए हालांकि भतीजे अजीत पवार को किनारे करना आसान नहीं होगा। राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बुधवार को कहा, मेरी राय में शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष बने रहना चाहिए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो सुप्रिया को दिल्ली और अजीत पवार को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। भुजबल का संकेत साफ है कि वे सुप्रिया को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं, एकमत
से होगा फैसला : पटेल...प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। शरद पवार ने फैसले पर पुनर्विचार के लिए दो-तीन दिन का समय लिया है। उनके अंतिम फैसले के बाद ही आगे की चर्चा होगी।
 

महा विकास अघाड़ी संकट में, संयुक्त सभा रद्द
शरद पवार ने राज्य में भाजपा के खिलाफ जिस महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का गठन किया था, उसके अस्तित्व पर संकट छा गया है। सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर राज्य में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के प्रदर्शन के लिए संयुक्त रैली शुरू की थी जिसे ‘वज्रमूठ सभा’ नाम दिया गया था। लेकिन पवार के पद छोड़ने के बाद सभा रद्द कर दी गई है।

एक मई को एमवीए की वज्रमूठ सभा मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पर हुई थी। इसके बाद नासिक, पुणे और कोल्हापुर में जनसभा होनी थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि फिलहाल, गर्मी का मौसम है और उसके बाद बारिश शुरू होने वाली है। अब यह सभा होगी या नहीं, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed