फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad pawar shows his power in maharashtra assembly election

महाराष्ट्र चुनावः पवार ने दिखाया पावर, ‘गठबंधन’ में डाली जान

Fri, 25 Oct 2019 06:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 06:11 AM IST
सार

  • अब कांग्रेस नहीं एनसीपी है बिग ब्रदर
  • भाजपा को नहीं जीतने दिया पश्चिम महाराष्ट्र का किला
  • पिछले विधान सभा चुनाव में जहां 41 सीटों पर एनसीपी सिमट गई थी इस बार 55 सीटों के करीब पहुंची है

विज्ञापन
Sharad pawar shows his power in maharashtra assembly election
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव में भले ही भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने विजय हासिल की हो लेकिन दिल जीतने का काम मराठा दिग्गज शरद पवार ने किया। उनकी सहयोगी कांग्रेस ने राज्य में लड़ने से पहले ही हार स्वीकार कर ली थी,  ऐसे समय में एनसीपी प्रमुख पवार ने भाजपा-शिवसेना को जमकर टक्कर दी। चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि पवार ने अपनी पार्टी के साथ कांग्रेस की नैया पार लगा दी। पवार के राजनीती करने का अंदाज अलग है, एक बार फिर यह साबित हो गया।
विज्ञापन


पवार ने अपने दम पर भाजपा-शिवसेना की जीत को बड़ा आकार नहीं लेने दिया। उनके नेतृत्व से तय हो गया है कि राज्य में अब कांग्रेस नहीं बल्कि एनसीपी गठबंधन में बिग ब्रदर की भूमिका में होगा। विश्लेषक मान रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने अंदरूनी विवादों को भूल और पवार को सामने रखकर चुनाव लड़ा होता तो महाराष्ट्र विधानसभा की तस्वीर काफी अलग होती।
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव से पहले ही घेरने के लिए कांग्रेस-एनसीपी में सेंध लगानी शुरू कर गई थी। एनसीपी के तीस से ज्यादा नेता भाजपा या शिवसेना में शामिल हो गए, इनमें से कई उनके भरोसेमंद और कई बरसों से साथ थे। मगर पवार ने प्रचार में इन नेताओं की कमी खलने नहीं दी। यही वजह है कि 2014 में जहां एनसीपी जीती थी, उनमें से अधिकतर पर वापस लौटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितने हमले हुए उतने मजबूत हुए पवार

Sharad pawar shows his power in maharashtra assembly election
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : एएनआई

 जितने हमले हुए उतने मजबूत हुए पवार

 प्रचार की शुरुआत के साथ ही पवार को घेरने के लिए जबर्दस्त हमले किए गए थे। महाराषट्र राज्य कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में पवार का नाम भी शामिल हुआ और इसका पवार ने एक चतुर राजनेता की तरह अपने पक्ष में इस्तेमाल किया। जब प्रचार शिखर पर था तब एनसीपी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल के आतंकी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी इकबाल मिर्ची से व्यावसायिक संबंध सामने आए। सवाल उठा की क्या एनसीपी और दाऊद के भी रिश्ते हैं? मगर भाजपा-शिवसेना जितनी आक्रामक हुईं पवार ने उतनी ही ताकत के साथ सभाएं कीं। वह राज्य के हर कोने में गए और 60 से ज्यादा सभाएं कीं। इसी का नतीजा है कि पिछले विधान सभा चुनाव में जहां 41 सीटों पर एनसीपी सिमट गई थी इस बार 55 सीटों के करीब पहुंची है।

पवार अपनी जमीन बचाए रहे

भाजपा का इरादा इस बार पवार की मजबूत पकड़ वाले पश्चिमी महाराष्ट्र के किले को ध्वस्त करने का था, मगर पवार अपनी जमीन बचाए रहे। यह राज्य का यह एकमात्र इलाका है जहां कांग्रेस-एनसीपी कि भाजपा-एनसीपी से ज्यादा सीटें आई हैं। इसी क्षेत्र से ही एनसीपी को लोकसभा में चार सीटें जीती थीं। पवार यहां परिवार की तीसरी पीढ़ी के रोहित पवार को भाजपा का गढ़ कहलाने वाली कर्जत-जामखेड़ से जिताने में सफल रहे हैं। पार्टी को रोहित से भविष्य में चमत्कार की उम्मीद है। कई लोग उन्हें शरद पवार के सच्चे वारिस के रूप में भी देखते हैं। भाजपा ने धनगरों को एनसीपी के विरुद्ध ताकत बनाने की कोशिश कि, पवार ने इस मंसूबे को भी कामयाब नहीं होने दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed