फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar says Shilanyas of Ram Mandir took place when Rajiv Gandhi was PM news and updates

Ram Mandir: राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते ही हो गया था राम मंदिर का शिलान्यास, शरद पवार का बड़ा दावा

Tue, 16 Jan 2024 08:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 08:22 PM IST
सार

राकांपा प्रमुख ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 11 दिनों का उपवास रखने पर भी तंज कसा।

विज्ञापन
Sharad Pawar says Shilanyas of Ram Mandir took place when Rajiv Gandhi was PM news and updates
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास तब ही हो गया था, जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


पवार ने यह बात कर्नाटक के निपानी में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी के कार्यकाल में शिलान्यास किया गया था, लेकिन आज भाजपा और आरएसएस की ओर से भगवान राम के नाम पर राजनीति की जा रही है।’’
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से 11 दिनों का उपवास रखने पर पवार ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘राम के प्रति उनकी श्रद्धा का मैं सम्मान करता हूं, लेकिन यदि उन्होंने गरीबी को मिटाने के लिए उपवास रखने का फैसला किया होता तो जनता ने इसे सराहा होता।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होगी मूर्ति
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से आरंभ हो जाएगा और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा। जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूरा ब्योरा सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed