{"_id":"5f51569a50196f5902280b53","slug":"sharad-pawar-says-china-is-secretly-surrounding-the-indian-subcontinent","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय उपमहाद्वीप को चोरी-छिपे घेर रहा है चीन: शरद पवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय उपमहाद्वीप को चोरी-छिपे घेर रहा है चीन: शरद पवार
Fri, 04 Sep 2020 02:18 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : एएनआई
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि चीन चोरी-छिपे भारतीय उपमहाद्वीप को घेर रहा है। इस के लिए भारत को श्रीलंका और नेपाल के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखनी चाहिए। पवार ने ट्वीट किया कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध की पृष्ठभूमि के खिलाफ उन्होंने पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले और एयर मार्शल भूषण गोखले (सेवानिवृत्त) को एनसीपी के सांसदों सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, अमोल कोल्हे और वंदना चव्हाण के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने चीन में एक व्यापक रणनीतिक और राजनीतिक सोच पर अपनी चिंता व्यक्त की। इसका उद्देश्य भारत के आर्थिक विकास को रोकना है। पवार ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैंने बैठक में इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि चीन सभी दिशाओं से भारतीय उपमहाद्वीप को घेरे हुए हैं और दक्षिण चीन सागर में उसकी मौजूदगी को लेकर चिंता भी व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने श्रीलंका और नेपाल के मामलों और चीनी हस्तक्षेपों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। पवार ने कहा कि विजय गोखले ने भारत-चीन संबंधों के इतिहास, विशेष रूप से सीमा विवादों के बारे में बात की। पूर्व विदेश सचिव ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार साझा किए। एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि विजय गोखले ने जोर दिया कि भारत को समानांतर युद्ध के नए युग को ध्यान में रखना चाहिए, जिसमें साइबर युद्ध, सूचना युद्ध और आर्थिक मोर्चों पर युद्ध शामिल हैं।
विज्ञापन