फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar met Ajit Pawar and said resign or dont come Maharashtra state assembly for vote

महाराष्ट्र : शरद पवार के संदेश के बाद बदला अजित का इरादा

Wed, 27 Nov 2019 12:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar met Ajit Pawar and said resign or dont come Maharashtra state assembly for vote
शरद पवार और अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। यह कहावत पवार परिवार में अजित पवार पर भले फिट बैठे मगर उपमुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे की वजह राजनीति के गलियारों में रहस्य बन गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को उनके शपथ लेने से लेकर मंगलवार तक एनसीपी के तमाम नेता, पवार परिवार के सदस्य और दोस्त अजित पवार को वापसी के लिए मनाने में लगे थे। फिर अचानक क्या हुआ कि ना-ना करते अजित ने दोपहर ढाई बजे देवेंद्र फडणवीस से कहा कि वह निजी कारणों से उनके संग मिलकर सरकार नहीं बना पाएंगे और उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि चाचा शरद पवार के एक संदेश ने भतीजे अजित पवार को अंतत: मन बदलने के लिए राजी किया। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को शरद पवार ने अजित पवार के पास संदेश भेजा, ‘तुम्हें माफ कर दिया है। तुम वापस लौट आओ। चाहे तो इस्तीफा दे दो या फिर कल (बुधवार को) सदन में होने वाले शक्ति परीक्षण से दूर रहो। अगर तुमने ऐसा नहीं किया और सदन में आकर व्हिप जारी किया तो पार्टी के पास ‘ऑप्शन बी’ तैयार है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

चाची का अहम रोल

सूत्रों को कहना है कि अजित पवार, शरद पवार की पत्नी और अपनी चाची प्रतिभा पवार का बहुत सम्मान करते हैं। उनकी कही कोई बात नहीं टालते। बताया जाता है कि प्रतिभा पवार ने सुप्रिया सुले के पति सदानंद सुले के साथ मंगलवार को अजित पवार से मिलकर बात की। उन्हें मनाया। घर के कुछ अन्य सदस्य भी साथ थे। चाची ने अजित को समझाया कि जो भी मतभेद हैं, वे परिवार के अंदर सुलझा लिए जाएंगे। वे वापस लौट आएं। चाची की बात को अजित टाल नहीं सके।

गूगल ट्रेंड में नंबर वन

महाराष्ट्र की राजनीति के बीते चार दिनों के घटनाक्रम में गूगल पर अजित पवार को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। गूगल सर्च के आंकड़े बता रहे हैं कि ऑल कैटेगरी में देश के विभिन्न राज्यों में लोगों ने उनके बारे में देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार से ज्यादा जानकारी सर्च की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed