फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sharad Pawar is sad to leave tariq Anwar NCP party

राफेल मुद्दे पर सरकार के रवैये के खिलाफ कड़क हैं पवार, अनवर के एनसीपी छोड़ने का है दुख

Fri, 28 Sep 2018 08:15 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
sharad Pawar is sad to leave tariq Anwar NCP party

एनसीपी के संस्थापक सदस्य तारिक अनवर ने पार्टी छोड़ दी है। इसका पार्टी के प्रमुख शरद पवार को दुख है। सूत्र बताते हैं कि अनवर के पार्टी छोड़ने पर मराठा सरदार के नाम से मशहूर शरद पवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने इसके लिए प्रफुल्ल पटेल को मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए कह दिया। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का कहना है कि राफेल मुद्दे पर पवार के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। सरकार से राफेल लड़ाकू विमान कीमत जानने और इससे जुड़े सवालों पर उनका रवैया कड़क बना हुआ है।

विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को लेकर शरद पवार ने अपने साक्षात्कार में सरकार के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई है। इसलिए प्रकरण को सही ढंग से समझने की जरूरत है। डीपी त्रिपाठी राजनीति में अपनी प्रतिभा के इकलौते धनी हैं। उनका कहना है कि साक्षात्कार में शरद ने मोदी की नीयत पर संदेह न करने की बात कही है, लेकिन इसका आशय यह नहीं है कि पवार ने केंद्र सरकार को राफेल प्रकरण को लेकर क्लीनचिट दे दी है। 
विज्ञापन


इस बारे में प्रफुल्ल पटेल का भी बयान आया है। प्रफुल्ल ने एक साक्षात्कार को लेकर तारिक अनवर के इस्तीफा देने पर आश्चर्य व्यक्त किया है। वहीं, राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर कहा कि इसको लेकर तथ्य एकदम साफ हैं। राफेल लड़ाकू विमान को लेकर एनसीपी के यूथ विंग का शुक्रवार को प्रदर्शन का भी कार्यक्रम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शरद पवार का साक्षात्कार आने के बाद कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने बड़ा कदम उठा लिया। अनवर ने अपनी लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया और शरद पवार के साथ मिलकर बनाई एनसीपी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी। तारिक ने ही नहीं महाराष्ट्र से एनसीपी के जनरल सेक्रेटरी मुनफ हकीम ने भी पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद एनसीपी में नेताओं के मतभेद उजागर होने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed