फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar: 'He is always misunderstood...', says Sharad Pawar on rumors of nephew Ajit Pawar going to BJP

Sharad Pawar: 'उसे हमेशा गलत समझा जाता है...', भतीजे अजित पवार के भाजपा जाने की अफवाहों पर बोले शरद पवार

Sun, 07 May 2023 09:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 07 May 2023 09:39 AM IST
सार

शरद पवार की इस टिप्पणी के बावजूद लोगों में इस बात की उत्सुकता है कि अपने चाचा द्वारा इस्तीफा वापस लेने के बाद अजित पवार का अगला कदम क्या होगा। केवल अजित पवार ही एकमात्र ऐसे थे जिन्होंने शरद पवार के इस्तीफा का समर्थन किया था 

विज्ञापन
Sharad Pawar: 'He is always misunderstood...', says Sharad Pawar on rumors of nephew Ajit Pawar going to BJP
शरद पवार और अजीत पवार - फोटो : Social Media

विस्तार

शरद पवार ने राकांपा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने के बाद अपने भतीजे अजित पवार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के मेहनती सदस्य अजीत पवार को लेकर कई गलत धारणाएं हैं। अपने गृहनगर बारामती में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके भतीजे के बारे में भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


शरद पवार की ये टिप्पणी अजित के राकांपा के कुछ विधायको के साथ भाजपा में शामिल होने की अफवाहों के बाद आई। पत्रकारों द्वारा इसपर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा बहुत चर्चा थी कि वह भाजपा में जाएंगे, लेकिन क्या ऐसा हुआ उनके बारे में फैलाई गई अफवाहों में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन


अजित पवार की तारीफ करते हुए राकांपा के सुप्रीमो ने कहा- "अजित स्वभाव से अलग है। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो जमीनी स्तर पर काम करना पसंद करता है। वह मीडिया फ्रेंडली नहीं है। वह केवल पार्टी और राज्य के लिए काम कर रहा है और उसके बारे में ही गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार की इस टिप्पणी के बावजूद लोगों में इस बात की उत्सुकता है कि अपने चाचा द्वारा इस्तीफा वापस लेने के बाद अजित पवार का अगला कदम क्या होगा। केवल अजित पवार ही एकमात्र ऐसे थे जिन्होंने शरद पवार के इस्तीफे का समर्थन किया था और पार्टी के अन्य नेताओं को इसका सम्मान करने को कहा था। 


82 वर्षीय नेता के अचानक ही पद छोड़ने पर विपक्षी एकजुटता के प्रयासों पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव मुश्किल से एक साल दूर है और विपक्ष को एकजुट करने की प्रक्रिया अब शुरू ही हुई है। उन्होंने बताया कि मेरे सहयोगियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनादर करना मेरी तरफ से गलत होगा। पवार रविवार यानी की आज बारामती में राकांपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed