फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar expressed shock after a rape survivor set ablazed

उन्नाव में लड़की को जिंदा जलाने के मामले में शरद पवार भी सकते में आए

Thu, 05 Dec 2019 05:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 05 Dec 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar expressed shock after a rape survivor set ablazed
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : एएनआई

एनसीपी प्रमुख शरद पवार उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाए जाने की खबर पर सकते में आ गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को घटना का तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है।

विज्ञापन


पवार ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अगर दोषियों पर समय से कार्रवाई  की गई होती तो यह घटना नहीं होती।

पवार ने ट्वीट किया- यह सुनकर बहुत धक्का लगा कि जिस लड़की ने उन्नाव में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी, उसे आग लगा दी गई। पीड़िता अपने जीवन के लिए जूझ रही है। अगर समय रहते दोषियों पर कार्रवाई की जाती तो ऐसा नहीं होता। केंद्र सरकार के गृह विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि यह घटना हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक से क्रूर बलात्कार और हत्या के कुछ दिनों बाद हुई है। पटेल ने पूछा क्या देश अपनी महिलाओं और समाज को विफल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed