फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad group targeted Ajit Pawar, said- guardian minister should be made to handle the situation of Beed

Maharashtra: अजित पवार पर शरद गुट ने साधा निशाना, कहा- बीड की स्थिति संभालने के लिए बने संरक्षक मंत्री

Sun, 19 Jan 2025 11:37 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर Published by: बशु जैन Updated Sun, 19 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

एनसीपी (शरद) के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने सरपंच की हत्या के बाद बिगड़ती स्थिति को लेकर अजित पवार ने बीड का संरक्षक मंत्री बनने में रुचि दिखाई है। संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है। अब यह देखना होगा कि संरक्षक मंत्री कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
Sharad group targeted Ajit Pawar, said- guardian minister should be made to handle the situation of Beed
अजित पवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने जिलों में संरक्षक मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पुणे के अलावा बीड जिला भी आवंटित किया गया है। इसे लेकर एनसीपी (शरद) के महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजित पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरपंच की हत्या के बाद बिगड़ती स्थिति को लेकर अजित पवार ने बीड का संरक्षक मंत्री बनने में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है। अब यह देखना होगा कि संरक्षक मंत्री कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि बीड में स्थिति जटिल है। इसलिए अजित पवार ने वहां जाना पसंद किया होगा। वहीं मंत्री चंद्रकांत पाटिल को सांगली जिले का संरक्षक मंत्री बनाए जाने पर एनसीपी (शरद) के नेता ने कहा कि उम्मीद है कि वे जिले के विकास के लिए काम करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पुलिस की ताकत नजर नहीं आ रही है। पुलिस पूरी तरह से फेल है। कानून का कोई डर नहीं है। पुलिस पक्षपात कर रही है। 
विज्ञापन


मालशिरास विधानसभा सीट से एनसीपी (शरद) के विधायक उत्तम जानकर के 23 जनवरी को चुनाव आयोग को इस्तीफा देने की खबर पर पाटिल ने कहा कि उन्होंने शायद बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने के लिए ऐसा प्रयास किया है। मालशिरास विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले गांव मरकाडवाड़ी के लोगों ने ईवीएम पर शंका जाहिर की थी और बैलेट पेपर से फिर से चुनाव कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडे को नहीं बनाया गया संरक्षक मंत्री
बीड के पराली से विधायक धनंजय मुंडे को संरक्षक मंत्री नहीं बनाया गया है। वे हाल ही में जिले में सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या को लेकर विपक्ष और स्थानीय भाजपा विधायकों दोनों के निशाने पर हैं। इस मामले में धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने विवाद के चलते उनसे इस्तीफा मांगने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed