फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shankar Singh Vaghela Unfollows Rahul Gandhi on Twitter, Return in BJP Possible

BJP में शामिल होने पर वाघेला की खरी-खरी, कांग्रेसी हूं और रहूंगा

Mon, 15 May 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Mon, 15 May 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
Shankar Singh Vaghela Unfollows Rahul Gandhi on Twitter, Return in BJP Possible
शंकर सिंह वाघेला - फोटो : PTI

गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने साफ कर दिया है कि वे बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे। वाघेला ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर किसी तरह का दवाब बनाने की कोशिश भी नहीं की है।

विज्ञापन


राहुल गांधी से नाराजगी और ट्विटर को लेकर उठे विवाद पर भी वाघेला ने सफाई दी। बीजेपी को लेकर अपने अकाउंट से ट्विट्स डिलीट करने पर उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी नकारात्मकता नहीं चाहते हैं, इसलिए वो कदम उठाया।
विज्ञापन


बता दें कि ऐसा माना जा रहा था कि इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। इस बात की आशंका इस बात से लगाई जा रही है क्योंकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक वाघेला शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। नाराजगी की पुष्टि इस बात से भी हुई थी जब उन्होंने ट्विटर से पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अनफॉलो कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं को भी अनफॉलो कर दिया। वाघेला के इस कदम के बाद कयासल लगाए जा रहे थे कि वाघेला 'घरवापसी' की तैयारी कर रहे हैं और वो एक बार फिर भाजपा में लौटने की तैयारी कर रहे हैं।


हालांकि, कुछ लोगो का मानना है कि यह कांग्रेस आला-कमान पर दबाव बनाने की रणनीति का ही हिस्सा है। पिछले महीने कांग्रेस पार्टी के 36 विधायकों ने वाघेला को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की थी। कांग्रेल के पास गुजारत में 57 सीटें हैं। हालांकि, गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत ने सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा करने से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed