{"_id":"c4f0835d34c2744ed94d272cc21d96fe","slug":"the-cbi-had-registered-a-case-against-congress-leader-vaghela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने कांग्रेस नेता वाघेला के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीबीआई ने कांग्रेस नेता वाघेला के खिलाफ दर्ज किया केस
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
नेशनल टेक्सटाइल कारपोरेशन (एनटीसी) की जमीन को एक निजी कंपनी को औने-पौने दाम पर बेचने के मामले में सीबीआई ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय कपड़ा मंत्री शंकर सिंह वाघेला और छह अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इस सौदे से कॉरपोरेशन को 709 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
सीबीआई सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता वाघेला के साथ कारपोरेशन के तत्कालीन सीएमडी रामचंद्रन पिल्लई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के तुरंत बाद एजेंसी ने नई दिल्ली, गांधीनगर, मुंबई और कोलकाता में नौ जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने यह कहते हुए कुछ और बताने से इनकार कर दिया कि तलाशी अब भी जारी है। बता दें कि इस मामले में एक साल लंबी प्राथमिक जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है। जिस जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने की बात की जा रही है, वह मुंबई के परेल में स्थित थी। वाघेला फिलहाल गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष हैं।
विज्ञापन