{"_id":"5708425b4f1c1b1274c810ed","slug":"shane-punjab-runs-with-cctv-on-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से लैस होकर सरपट दौड़ी शान-ए-पंजाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीसीटीवी से लैस होकर सरपट दौड़ी शान-ए-पंजाब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:14 AM IST
सार
- संदिग्ध व्यक्ति की कम रोशनी में भी पहचान हो सकेगी
- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रेलवे ने ट्रेनों को सर्विलांस कैमरों से लैस करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में नई दिल्ली-अमृतसर के बीच चलने वाली शान-ए-पंजाब ट्रेन को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रेन को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन अमृतसर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। रेल मंत्री ने कहा कि सर्विलांस कैमरों की ऐसी व्यवस्था सभी ट्रेनों में होने के आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
महिला यात्री अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी। रेल बजट में एलान किया गया था कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। इसे सीसीटीवी कैमरा लगाकर पूरा करने का प्रयास किया गया है। रेल मंत्री ने साइबर सेफ्टी पर भी ध्यान देने की नसीहत अपने विभाग को दी।
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे इस तैयारी में भी है कि आपात स्थिति में यात्री चलती ट्रेन में सीधे गार्ड से संपर्क साध सकें। जरूरत पड़ने पर गार्ड ट्रेन चालक व सुरक्षा कर्मियों से संपर्क कर सुरक्षित सफर कराने में मददगार होगा। ट्रेन संख्या 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के प्रत्येक डिब्बे में 4 से 6 कैमरे लगाए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज रिकार्डिंग के लिए डीवीआर एवं एचडीडी एवं एसडी कार्ड, सॉफ्टवेयर, डाटा लगा है। संदिग्ध व्यक्ति की कम रोशनी में भी पहचान हो सकेगी। चलती ट्रेन में लगने वाले झटकों में भी यह अच्छी रिकार्डिंग करने में सक्षम है। एक महीने की रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।