{"_id":"5ba3911a867a557ffa24646f","slug":"shambhu-lal-regar-who-murdered-a-man-on-camera-will-contest-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगा शंभूलाल, यूपी की इस सीट से होगा खड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगा शंभूलाल, यूपी की इस सीट से होगा खड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Sep 2018 05:52 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको राजस्थान के राजसमंद का वो वीडियो याद होगा जिसमें शंभूलाल रैगर नाम का शख्स एक मुस्लिम मजदूर को मार रहा था। इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घटना के बाद से शंभूलाल रैगर विवादों में आया था। हत्या के आरोप में शंभूलाल के खिलाफ जोधपुर में मामला दर्ज है लेकिन यूपी की नवनिर्माण सेना उसे लोकसभा का टिकट देने जा रही है। दरअसल मेरठ के रहने वाले नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी अपने इस फैसले से विवादों में आ गए हैं।
बता दें कि जानी राजस्थान के राजसमंद में एक मुस्लिम की हत्या करने वाले शंभूलाल रैगर को आगरा लोकसभा से अपनी पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया है। पार्टी उत्तर प्रदेश की पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसी के साथ मथुरा में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना हिंदू रैली और 18 अक्टूबर को मथुरा में ही धर्म संसद बुला रही है।
मथुरा से जानी और आगरा से शंभूलाल लड़ेंगे
नवनिर्माण सेना ने अभी यूपी की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है, जिसमें मथुरा से अमित जानी खुद चुनाव लड़ेंगे, आगरा से शंभूलाल रैगर और फिरोजाबाद, नोएडा, अलीगढ़ से भी पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी। इन तीनों सीटों के नाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।
अमित जानी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इस फैसले का एलान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार वादों को पूरा नहीं कर पाई, भगवान श्रीराम का मंदिर भी नहीं बना पाई, 370 हटा नहीं पाई, पत्थरबाजों को भी रोकने में असफल रही, रोमियों पर अंकुश भी नहीं लग सका।
जानी ने ये भी बताया कि पीएम मोदी को क्या करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को रामलला के दर्शन करने चाहिए थे लेकिन वह मस्जिद पहुंच गए। जानी ने कहा कि देश को हिंदू सरकार चाहिए। याद दिला दें कि जानी वही नेता हैं जो मायावती की मूर्ति तोड़ने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।