फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahrukh Khan son questioned in NCB raids Chief SN Pradhan Rave Party for result of two weeks investigation

एनसीबी प्रमुख बोले: 'दो हफ्ते तक चली जांच का नतीजा है ये रेड, मामले में कुछ बॉलीवुड से जुड़े नाम सामने आए

Sun, 03 Oct 2021 11:59 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 03 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था।

विज्ञापन
Shahrukh Khan son questioned in NCB raids Chief SN Pradhan Rave Party for result of two weeks investigation
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी ने की पूछताछ। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कहा है कि उसने क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कुछ और जाने-माने नाम शामिल हैं। रेड को लेकर एनसीबी के प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि ये दो हफ्ते की मेहनतभरी जांच का नतीजा है। हमने कुछ खास खुफिया जानकारियों पर यह कार्रवाई की। इस मामले में कुछ बॉलीवुड कनेक्शन भी सामने आए हैं। 
विज्ञापन


एनसीबी चीफ ने आगे कहा, "हम काफी समय से ऐसी किसी पार्टी पर जानकारी जुटा रहे थे और जब हमें सबूत मिले कि एक पार्टी में चरस और एमडीएम जैसे ड्रग्स लिए जांगे, तब हमने कार्रवाई की।"
विज्ञापन

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था। 

बताया जा रहा है कि एनसीबी ने जब जहाज पर छापेमारी की तब उस पर करीब 600 हाईप्रोफाइल लोग सवार थे। सभी लोग पार्टी में शामिल होने के लिए जहाज में सवार हुए थे। पार्टी में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 80 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed