फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ShahRukh and akshay in the list of the world's highest earning hundred celebrity

फोर्ब्स की TOP-100 की सूची में बॉलीवुड के दो सितारे, जानिए इनकी कमाई

Wed, 13 Jul 2016 09:43 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Wed, 13 Jul 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
ShahRukh and akshay in the list of the world's highest earning hundred celebrity
- फोटो : getty images
फोर्ब्स पत्रिका ने बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान को विश्व के सर्वाधिक कमाई करने वाले सौ सेलेब्रिटियों की सूची में शामिल किया है। हालाकि इस सूची में अक्षय कुमार भी हैं, पर पत्रिका ने पिछले साल की तुलना में इनकी कमाई में गिरावट आने के कारण थोड़ा नीचे कर दिया है।
विज्ञापन


अक्षय फोर्ब्स के पिछले साल की सूची में 76 वें स्थान पर थे। इस बार वह 94वें स्थान पर हैं। शाहरुख 86 वें स्थान पर हैं। अमेरिकी गायक टॉयलर स्विफ्ट कमाई के मामले में टॉपर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, टॉयलर स्विफ्ट की 2016में वार्षिक कमाई 17 करोड़ डॉलर थी। जबकि शाहरुख खान ने 3.3 करोड़ और  और अक्षय कुमार ने 3.15 करोड़ डॉलर की कमाई की।
विज्ञापन

सूची में इस बार 15 महिलाएं हैं, जबकि पिछले साल 16 थीं

ShahRukh and akshay in the list of the world's highest earning hundred celebrity

शाहरुख और 48 वर्षीय  एक्शन हीरो अक्ष्य कुमार लीड रोल में आने के साथ बॉक्स आफिस पर निरंतर धाक जमाए हुए हैं। उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है। दोनों सुपर स्टार बॉलीवुड के सबसे अधिक व्यस्त अभिनेताओं में गिने जाते हैं। सवार्धिक कमाई वाले सौ सेलेब्रिटी की सूची में इस बार 15 महिलाएं हैं, जबकि पिछले साल 16 थीं।

फोर्ब्स द्वारा जारी 2016 के सर्वाधिक कमाई वालों में लेखक जेम्स पटरसन तीसरे एवं स्पेन की राजधानी मैड्रिड के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनालडो चौथे, बास्केटबॉल खिलाड़ी लीब्रोन जेम्स 11 वें एवं चर्चित पॉप सिंगर मडोना 12 वें पर हैं। 2016 की सर्वाधिक कमाई वाले सेलेब्रिटी की सूची में ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस जेनफर लॉरेंस, हॉलीवुड कमेडियन केविन हार्ट, रियलिटी टीवी शो स्टार किम कार्दिशियान आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed