काले धन के खात्मे पर नोटबंदी पहला कदम : शाहनवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को लेकर विपक्ष का विरोध झेल रही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने करारा जवाब दिया है। स्पष्ट किया कि किसी भी शर्त पर यह फैसला वापस नहीं होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग पूछते थे, काला धन कब आएगा, आज वही इतने बेचैन क्यों हैं। भाजपा ने अच्छे दिनों का वादा देश की जनता के लिए किया था। देश लूटने वालों के अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। जाति-धर्म की राजनीति पर चोट करते हुए सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया। कहा कि हिंदू-मुसलमान का शब्द बंद होना चाहिए। जो इस मुल्क से मोहब्बत करेगा, उसे भाजपा गले से लगाएगी।
परिवर्तन यात्रा लेकर जिले में आए शाहनवाज हुसैन ने सदर तहसील परिसर में सभा को संबोधित किया। नोटबंदी को केंद्र में रखते हुए जनता को भरोसा दिलाया कि चंद दिनों की परेशानी के बाद नई शुरुआत होगी। कहा कि दिक्कत में वही लोग हैं, जो नोटों पर सोते थे।
अगर हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए सियाचीन के माइनस 30 डिग्री तापमान में खड़े हो सकते हैं तो हम कुछ दिन लाइन में खड़े क्यों नहीं हो सकते। लोग आएंगे, आपको भड़काएंगे। ऐसे कनफूंकवों से सावधान रहिए। काले धन पर प्रहार का यह पहला कदम है, अभी बहुत कुछ बाकी है।
यूपी में लोकतंत्र नहीं, एक परिवार का राज
जब हिंदू-मुस्लिम जुड़ते हैं तो आजम खां रूपी बुलडोजर चला दिया जाता है। अक्लियत का एक भी सांसद सपा न पिछली लोस में जीता पाई और न ही इस बार। बसपा पर लोस में शून्य पर आउट हुई थी, 2017 में भी यही हश्र होगा।
विकास को भाजपा का एजेंडा बताते हुए कहा कि मोदी जी के चश्मे में न हिंदू दिखता है, न मुस्लिम, सिख, ईसाई। अगड़ा-पिछड़ा भी कोई नहीं है। सब हिंदुस्तानी हैं। सबका साथ-सबका विकास ही ध्येय है। यूपी देश को दिशा देने वाला राज्य है। इसने देश को प्रधानमंत्री दिया है। अब इसे खुशहाल बनाने का वक्त आ गया है।