फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shahi Jama Masjid Dispute And Sambhal Violence Political Statements News In Hindi

हिंसा पर जारी जुबानी जंग: संभल पर जमकर हो रही सियासत, एक-दूसरे पर कैसे वार-पलटवार कर रहे सत्ता पक्ष और विपक्ष?

Fri, 29 Nov 2024 02:58 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 29 Nov 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Sambhal Violence: एक ओर जहां संभल शाही जामा मस्जिद का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है तो वहीं दूसरी ओर सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर राजनीति भी जारी है। रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। आइये ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं कि संभल मामले पर कैसे बयानबाजी जारी है...
loader
Shahi Jama Masjid Dispute And Sambhal Violence Political Statements News In Hindi
संभल हिंसा पर सियासत - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर विवाद जारी है। बीते रविवार को जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर किए गए सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए। शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में शुक्रवार को पहली सुनवाई है। उधर मस्जिद का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। शुक्रवार को संभल मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि हाईकोर्ट के आदेश तक ट्रायल कोर्ट कोई कार्रवाई न करे।


संभल मसले पर राजनीति भी हावी रही। जहां सर्वे के दौरान हुई हिंसा को विपक्षी दलों ने सरकार की नाकामी बताई तो वहीं सरकार ने कहा है कि सर्वे का आदेश अदालत का है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया। आइये ग्राफिक्स के जरिए जानते हैं कि संभल मामले पर राजनीति क्या हो रही है? किस नेता ने क्या बयान दिया है? सरकार क्या कह रही है?


पहले जानते हैं कि संभल में क्या हुआ है?
दरअसल, 19 नवंबर को एक स्थानीय अदालत ने संभल के चंदौसी स्थित जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया था। यह आदेश चंदौसी में संभल के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह की अदालत ने पारित किया था। सर्वे का आदेश एक याचिका के बाद आया था जिसमें दावा किया गया था कि 1529 में मस्जिद बनाने के लिए एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था। याचिका 19 नवंबर को ही दायर की गई थी और उसी दिन न्यायाधीश ने एक अधिवक्ता आयुक्त नियुक्त किया और उसे मस्जिद में प्रारंभिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि सर्वेक्षण की रिपोर्ट 29 नवंबर तक उसके समक्ष प्रस्तुत की जाए।

19 नवंबर को ही स्थानीय पुलिस और मस्जिद की प्रबंधन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में एक सर्वे किया गया था। वहीं रविवार (24 नवंबर) को टीम जब सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए दोबारा मस्जिद पहुंची तो संभल में बवाल हो गया। रविवार सुबह अचानक टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। बवाल में घिरकर पांच लोगों की मौत हो गई। कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए।

उधर मस्जिद समिति ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर कर मस्जिद का सर्वे कराने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई और अहम निर्देश देते हुए निचली अदालत से संभल जामा मस्जिद मामले पर सुनवाई न करने को कहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी हिदायत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा है और कहा कि अब हाईकोर्ट के निर्देश पर ही कोई कार्रवाई हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed