फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shaheen Bagh Movement can resume from January next year

जनवरी में दोबारा शुरू हो सकता है शाहीन बाग आंदोलन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 15 Dec 2020 03:36 PM IST
गौरव पाण्डेय अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Dec 2020 03:36 PM IST
सार

  1. शाहीन बाग के आयोजकों में आंदोलन को दोबारा शुरू करने के लिए हलचल बढ़ी, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
  2. शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने कहा, किसान आंदोलन को पूरा समर्थन, उनके साथ भी हमारी तरह हो रही ज्यादती
  3. पिछले साल आंदोलन में किसानों की तरह ही भयानक ठंड में गुजारी थीं शाहीन बाग के आंदोलनकारियों ने सर्द रातें

विज्ञापन
Shaheen Bagh Movement can resume from January next year
शाहीन बाग में पिछले साल के आंदोलन का दृश्य - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

शाहीन बाग के प्रदर्शन को अब एक साल हो चुका है। कोरोना के कारण बीच में ही अचानक खत्म कर दिए गए इस आंदोलन को जनवरी में फिर से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए इस आंदोलन के आयोजकों के बीच चर्चा चल रही है। इसके पहले आयोजकों ने 13 दिसंबर की रात उस घटना की बरसी मनाई जिसमें दिल्ली पुलिस द्वारा जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर कथित तौर पर हमला किया गया था। यह बरसी जामिया यूनिवर्सिटी के साथ-साथ असम सहित देश के कई हिस्सों में मनाई गई। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने अमर उजाला से कहा कि वे आंदोलन को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच शाहीन बाग के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


शाहीन बाग आंदोलन में प्रदर्शनकारी महिला शबाना ने अमर उजाला से कहा कि कोरोना के कारण आंदोलन को बीच में रोकना पड़ गया था। लेकिन अब उसे दोबारा शुरू करने की बात चल रही है। जल्दी ही इसकी योजना बनाकर इसे शुरू किया जाएगा क्योंकि आंदोलन का उद्देश्य अब तक नहीं हासिल किया जा सका है। जनवरी में फिर से इसकी शुरुआत हो सकती है। पुलिस ने पहले भी आंदोलन को रोकने की कोशिश की थी। अगर इस बार भी आंदोलन शुरू करने में बाधा डालने की कोशिश की जाएगी तो उसका उचित रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन



शाहीन बाग की रहने वाली महिला आंदोलनकारी शबाना ने कहा कि आज वे किसानों का दर्द महसूस कर सकती हैं क्योंकि अपने आंदोलन के दौरान उन्होंने भी इसी तरह भयानक ठंड में सड़कों पर रातें गुजारी थीं। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को उनका पूरा समर्थन है। इस देश में हिंदू-मुसलमान-सिख सभी तरह के किसान हैं, इसलिए किसान आंदोलन को किसी भी तरह धर्मों के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना ने कहा कि वे पूरी दिल्ली पुलिस को गलत नहीं कहती हैं क्योंकि इसी दिल्ली पुलिस के सैकड़ों जवानों ने उनकी तीन महीने तक आंदोलन के दौरान सुरक्षा दी थी। जिसके कारण वे सुरक्षित तौर पर आंदोलन करती रहीं, लेकिन वे उन गलत पुलिस वालों को सजा अवश्य दिलवाना चाहती हैं जिन्होंने जामिया कैंपस में घुसकर निर्दोष छात्रों पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस समय भी धमकी दे रहे हैं कि अगर किसानों ने अपना आंदोलन वापस नहीं लिया, सड़कों को खाली नहीं किया तो वे इसे भी शाहीन बाग की तरह जाफराबाद (जाफराबाद में शाहीनबाग आंदोलन के बाद हिंसा हुई थी) में तब्दील कर देंगे। पुलिस को ऐसे तत्त्वों पर लगाम लगानी चाहिए क्योंकि इससे शांति को खतरा पैदा हो सकता है।

सबको आतंकी बताने से बचें
वहीं, एक अन्य प्रदर्शनकारी महिला नाजिया शाहीन ने अमर उजाला से कहा कि हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा था। लेकिन सरकार से जुड़े अनेक लोगों ने हमें आतंकी करार दे दिया था। अब किसान आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है तो उन्हें खालिस्तानी और आतंकी करार दिया जा रहा है। इस तरह सरकार से जो भी सहमति न रखे, उसे आतंकी नहीं बताया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश की सहिष्णुता खतरे में पड़ती है। नाजिया ने कहा कि शाहीन बाग आंदोलन के कारण भारी आर्थिक नुकसान हुआ था, लेकिन कोई भी नुकसान जान से बढ़कर नहीं हो सकता है। जो दोनों कानून लाए जा रहे थे, वे उनके साथ-साथ उनके बच्चों के भविष्य पर भी असर डाल सकते हैं, यही कारण है कि उन्होंने इसका विरोध किया था।


बेहतर है कि ऐसा दोबारा न हो
नाजिया शाहीन ने कहा कि किसी भी सरकार को इस तरह से कानून बनाना चाहिए जिससे समाज के किसी वर्ग को परेशानी न हो। अगर कानून बनाने के पहले सरकार इस पर ठीक से विचार कर ले तो शायद कोई परेशानी ही न खड़ी हो। लेकिन अगर सरकार की किसी ऐसी कोशिश से देश का भविष्य खतरे में पड़ता है तो लोगों को सड़कों पर उतरने से नहीं हिचकना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed