{"_id":"593184e04f1c1bf946bdac8e","slug":"shahabuddin-refuses-lie-detector-test-in-rajdev-ranjan-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार राजदेव रंजन मामले : शहाबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट से किया इंकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पत्रकार राजदेव रंजन मामले : शहाबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट से किया इंकार
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 02 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
shahabudin
पत्रकार राजदेव रंजन हत्या के मामले में आरोपी राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जाने से मना कर दिया है। इसके अलावा सीबीआई द्वारा की जा रही पूछताछ में भी वह सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बिहरा के सिवान से चार बार सांसद रह चुके शहाबुद्दीन झूठ बोल रहा और मामले में तथ्य छिपा रहा है। इस बात की जानकारी सीबीआई सूत्रों ने दी। सीबीआई मुजफ्फरपुर विशेष न्यायालय को इससे अवगत कराएगी। गौरतलब है कि पिछले साल मई में शहाबुद्दीन के गुर्गों ने एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ राजदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
जब यह घटना हुई थी उस समय शहाबुद्दीन एक अन्य आपराधिक मामले की वजह से जेल में कैद था, बाद में उसे तिहाड़ जेल में भेज दिया गया। सूत्रों ने बताया कि लाई डिटेक्टर टेस्ट करने से पहले आरोपी की सहमति लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन