{"_id":"57ad39814f1c1b0445ee5f34","slug":"shah-rukh-khan-detained-at-los-angeles-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख को फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया, बाद में मांगी माफी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाहरुख को फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया, बाद में मांगी माफी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बार फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया। शाहरुख को शुक्रवार को लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया। अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा है, 'मैं पूरी तरह से समझता हूं और सुरक्षा का सम्मान करता हूं। लेकिन हर बार यूएस इमिग्रेशन स्टाफ द्वारा रोके जाना खलता है।' कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि इस तरह बार-बार भारतीय अभिनेता अपमानित किया जाना ठीक नहीं है। इस पूरे मामले पर अमेरिकी अधिकारियों ने माफी मांगी है।
यह पहला मौका नहीं है जब भारत के इस सुपरस्टार को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोक गया हो। 2012 में शाहरुख खान को न्यू यॉर्क एयरपोर्ट पर करीब दो घंटा तक इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक कर रखा था। मामले ने तूल पकड़ा तो यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोजेक्शन अथॉरिटी ने खान से माफी मांगी थी।
2009 में भी खान को न्यूजर्सी एयरपोर्ट पर रोका गया था। तब बताया गया था कि शाहरुख का नाम कंप्यूटर अलर्ट लिस्ट में आया था, इसलिए उन्हें रोका गया।

I fully understand & respect security with the way the world is, but to be detained at US immigration every damn time really really sucks.
विज्ञापन विज्ञापन— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 12, 2016
The brighter side is while waiting caught some really nice Pokemons.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 12, 2016
2009 में भी खान को न्यूजर्सी एयरपोर्ट पर रोका गया था। तब बताया गया था कि शाहरुख का नाम कंप्यूटर अलर्ट लिस्ट में आया था, इसलिए उन्हें रोका गया।