{"_id":"5ee6ddfc8ebc3e43156ff24f","slug":"shah-plan-to-overcome-corona-in-delhi-ready-testing-will-increase-three-times-railways-will-provide-500-isolated-coaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने का 'शाह' प्लान तैयार, तीन गुना बढ़ेगी टेस्टिंग, रेलवे देगा 500 आइसोलेटेड कोच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में कोरोना पर काबू पाने का 'शाह' प्लान तैयार, तीन गुना बढ़ेगी टेस्टिंग, रेलवे देगा 500 आइसोलेटेड कोच
Mon, 15 Jun 2020 08:03 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah and Delhi CM Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को समीक्षा बैठक की। करीब सवा घंटे की बैठक में दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने, जांच की सुविधा बढ़ाने, अस्पतालों में कोविड बेड सुनिश्चित करने और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षर्धन समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए तुरंत 500 रेलवे की तरफ से तैयार आइसोलेटेड कोच दिल्ली को दिए जाएंगे। इससे दिल्ली में 8000 बेड बढ़ जाएंगे। यह कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लेस होंगे। दिल्ली के कंटेनमेंट जोन की मैपिंग की जाएगी। इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आ जाएगी।
विज्ञापन
अमित शाह ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण की रोक-थाम के लिए अगले दो दिन में टेस्टिंग दोगुना बढ़ाया जाएगा। 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर तीन गुना कर दिया जाएगा। कुछ दिनों बाद कंटेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
सिलसिलेवार ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि टेलीफोन से गाइडेंस के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक कमेटी बनाई जाएगी। जल्द ही इसका एक हेल्पलाइन जारी किया जाएगा। प्राइवेट अस्पतालों में 60 प्रतिशत कम रेट पर बेड उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग, एम्स, तीनों एमसीडी के डॉक्टर्स की संयुक्त टीम बनेगी। कोरोना से लडने की तैयारियों का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पांच वरिष्ठ अधिकारी देने का निर्णय किया है। स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, एनएसएस और अन्य स्वंय सेवी संस्था के वॉलेंटियर को जोड़ा जाएगा। सभी के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को इस महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से आश्वस्त किया है। अंतिम संस्कार के लिए नई गाइडलाइन जारी करने का निर्णय लिया गया है। जिससे प्रतिक्षा की अवधि कम हो सके।