फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Shabd Sindhu' will become the world's richest dictionary in five years, Shah added on Hindi upliftment

Amit Shah: 'पांच साल में दुनिया का सबसे समृद्ध शब्दकोष बनेगा शब्द सिंधु', शाह ने दिया हिंदी उत्थान पर जोड़

Tue, 05 Nov 2024 06:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 06:26 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय हिंदी समिति की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। जिस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदी शब्दसिंधु शब्दकोष का निर्माण है, जो अगले पांच वर्ष में विश्व का सबसे समृद्ध शब्दकोष बनेगा।

विज्ञापन
'Shabd Sindhu' will become the world's richest dictionary in five years, Shah added on Hindi upliftment
अमित शाह - फोटो : एक्स@AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदी को सशक्त बनाने के लिए पिछले पांच साल में तीन बड़े कार्य किए गए। इनमें पहला हिंदी शब्दसिंधु शब्दकोष का निर्माण है, जो अगले पांच वर्ष में विश्व का सबसे समृद्ध शब्दकोष बनेगा। इसके अलावा तकनीक का इस्तेमाल कर अनुवाद की पहल के लिए भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना हुई और देश के विभिन्न हिस्सों में राजभाषा सम्मेलन आयोजित करने की शुरुआत हुई, जिससे राजभाषा के महत्व को समझने में सरलता होगी।
विज्ञापन


अमित शाह ने की हिंदी समिति की 32वीं बैठक की अध्यक्षता
गृह मंत्री शाह ने यह बात केंद्रीय हिंदी समिति की 32वीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान कही। उन्होंने कहा, जब तक हम सभी भारतीय भाषाओं को मजबूत नहीं करेंगे तब तक आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने हिंदी को सशक्त बनाने के लिए दो बड़े कार्य किए जाने की जरूरत भी बताई।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पहली यह कि हिंदी साहित्य को मजबूत करने, संजोने और व्याकरण के लिए दीर्घकालीन नीति बनाई जाए। दूसरा, आधुनिक शिक्षा के सभी पाठ्यक्रमों का हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने की भी जरूरत है। गृह मंत्री ने हिंदी को सर्वस्वीकृत और लचीली बनाने पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने राजभाषा का बढ़ाया गौरव- शाह
शाह ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी में अपने विचार व्यक्त कर राजभाषा का गौरव बढ़ाने का काम किया है। देश में इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्राथमिक और सेकंडरी शिक्षा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होने से सभी भाषाओं के विकास के लिए अनुकूल वातावरण बना है। केंद्रीय हिंदी समिति प्रचार-प्रसार के संबंध में दिशा-निर्देश देने वाली सर्वोच्च समिति है जो हिंदी के विकास और प्रसार में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कार्यों और कार्यक्रमों का समन्वय करती है।


पिछला दशक भारतीय भाषाओं का गौरवमयी कालखंड
शाह ने कहा कि 2014 से 2024 तक का कालखंड भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिहाज से गौरवमयी कालखंड है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने पांच और भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा दिया। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां 11 भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed