{"_id":"6212c9713f5e4b546e1c3a8c","slug":"sfi-protests-today-against-the-mysterious-death-of-cpm-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: माकपा नेता की रहस्यमयी मौत के विरोध में एसएफआई का विरोध प्रदर्शन आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: माकपा नेता की रहस्यमयी मौत के विरोध में एसएफआई का विरोध प्रदर्शन आज
Mon, 21 Feb 2022 04:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:36 AM IST
सार
खान के परिवार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात पुलिस की वर्दी में कुछ लोग आमता स्थित उनके घर में घुसे और खान को घसीटते हुए टेरेस से नीचे फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social media
विस्तार
हावड़ा में लेफ्ट नेता अनीश खान की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में सीपीआई (एम) का छात्र संगठन एसएफआई पश्चिम बंगाल में सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के कारण खान का नाम सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन
खान के परिवार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात पुलिस की वर्दी में कुछ लोग आमता स्थित उनके घर में घुसे और खान को घसीटते हुए टेरेस से नीचे फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, पुलिस उनके आवास पर नहीं गई। इस घटना के बाद से माकपा, कांग्रेस और भाजपा ममता सरकार पर हमलावर हैं। शुक्रवार रात करीब 500 छात्रों ने इस घटना के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला।
विज्ञापन