फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sexual home abuse cases: Maneka Gandhi says state govt should run Single establishments, not by NGO

मेनका ने कहा, एकल केंद्रीय प्रतिष्ठान बनाकर रोकी जा सकती हैं आश्रय गृहों में होने वाली घटनाएं

Mon, 06 Aug 2018 07:08 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Sexual home abuse cases: Maneka Gandhi says state govt should run Single establishments, not by NGO
मेनका गांधी
बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह और उत्तर प्रदेश के देवरिया में नारी निकेतन में लड़कियों के कथित यौन शोषण जैसी घटनाओं के मद्देनजर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को राज्यों से कहा कि वे गैर सरकारी संगठनों की ओर से किए जाने वाले ‘‘उल्लंघन तथा दुरुपयोग’’ को रोकने की कोशिश के तहत इस तरह के बच्चों को रखने के लिए एक बड़ा एकल केंद्रीय प्रतिष्ठान बनाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी केंद्रीय प्रतिष्ठान में गोद लेना और कौशल विकास कार्यक्रम काफी आसान होंगे और इस कदम से सरकारी अनुदान पर अपने खुद के आश्रय गृह चलाने वाले गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा किए जाने वाले ‘‘उल्लंघन तथा दुरुपयोग’’ पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


मेनका ने कहा, ‘‘मैं एक ऐसी योजना के लिए कहती रही हूं जिसमें इस तरह की लड़कियों और बच्चों को रखने के लिए हर राज्य के पास एक बड़ा एकल केंद्रीय प्रतिष्ठान हो जिसका संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाए।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि राज्य में अन्य आश्रय गृह महिलाओं, लड़कियों तथा बच्चों को संकट की स्थितियों में केवल अस्थाई आश्रय उपलब्ध कराएं और वह भी बाल कल्याण समिति की मंजूरी के बाद। 

मेनका गांधी का यह सुझाव मुजफ्फरपुर में बालिका आश्रय गृह और देवरिया के नारी निकेतन में बच्चियों तथा नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण की घटनाएं सामने आने के बाद आया है। 


मेनका ने यह भी कहा कि राज्यों में एकल केंद्रीय प्रतिष्ठानों के निर्माण में वित्तीय मदद कर तथा फिर इन्हें राज्य सरकार को सौंपने में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed